मनचलों ने युवती पर किया तंज, उसके भाई को रॉड से पीटा

Updated:
विज्ञापन
मनचलों ने युवती पर किया तंज, उसके भाई को रॉड से पीटा

घटना उत्तर 24 परगना के गाइघाटा के चांदपाड़ा इलाके में हुई.

विज्ञापन

बनगांव. कालीपूजा मंडपों का दर्शन कर सहेली के साथ घर लौट रही एक युवती के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया. विरोध करने पर उसके हाथ पर चोट पहुंचायी गयी. बहन को बचाने की कोशिश करते समय भाई के साथ भी मारपीट की गयी. घटना उत्तर 24 परगना के गाइघाटा के चांदपाड़ा इलाके में हुई. घटना की शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है. पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना मंगलवार की रात हुई. पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. काली पूज घूम कर लौटते समय घर के पास कुछ लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया. उस पर अशोभनीय टिप्पणी की गयी. युवती ने अपने भाई सुमन साहा को बुलाया. सुमन पेशे से डॉक्टर हैं. वह अपनी बहन को बचाने पहुंचे, तो उनके साथ मारपीट की गयी. आरोप है कि बदमाशों ने रॉड व डंडे से हमला किया. घटना के बाद स्थानीय लोग सड़क पर उतर आये. गाइघाटा थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी वहां से फरार हो गये. पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ganesh Mahto

लेखक के बारे में

By Ganesh Mahto

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola