कल्याणी में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 01 Dec 2024 1:16 AM
नदिया जिले के कल्याणी इलाके में एक नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने एक एंबुलेंस चालक को गिरफ्तार कर लिया.
प्रतिनिधि, कल्याणी
नदिया जिले के कल्याणी इलाके में एक नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने एक एंबुलेंस चालक को गिरफ्तार कर लिया. उसका नाम रघु सरकार है. बताया जा रहा है कि 13 वर्षीय पीड़िता वार्ड-10 की निवासी है. जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात आरोपी ने पड़ोसी के घर में घुस गया और किशोरी से दुष्कर्म किया. मुंह बंद रखने के लिए उसने पैसे भी दिये. साथ ही घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी. उधर, पीड़िता के परिजनों ने रात में ही कल्याणी थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी. सूचना पाकर स्थानीय पार्षद अरूप मुखोपाध्याय भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने पुलिस से आरोपी को तुरंत गिरफ्तार करने एवं उसे कड़ी सजा देने की मांग की. उधर, पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए शनिवार सुबह आरोपी एंबुलेंस चालक को गिरफ्तार कर लिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










