संपत्ति व पारिवारिक विवाद में अधेड़ की हत्या, भाई गिरफ्तार
Published by : GANESH MAHTO Updated At : 01 Jan 2026 1:29 AM
मृतक का नाम नीरज जायसवाल (55) है, जबकि गिरफ्तार आरोपी का नाम धीरज (53) है.
कोलकाता. पार्क स्ट्रीट थाने की पुलिस ने एक अधेड़ की हत्या के आरोप में उसके भाई को गिरफ्तार किया है. मृतक का नाम नीरज जायसवाल (55) है, जबकि गिरफ्तार आरोपी का नाम धीरज (53) है. आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार किया गया. प्राथमिक जांच के बाद पुलिस ने बताया कि संपत्ति व पारिवारिक विवाद के दौरान हुई मारपीट में घटना हुई, जिसमें अधेड़ की मौत हो गयी. वह अम्हर्स्ट स्ट्रीट थाना क्षेत्र के कैलाश बोस स्ट्रीट इलाके का निवासी था.
पुलिस के अनुसार, पार्क स्ट्रीट थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 105 (गैर इरादतन हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है. मृतक का बेटा व शिकायतकर्ता शुभम जायसवाल (28) ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि मंगलवार शाम 6.30 से सात बजे के बीच एजेसी बोस रोड इलाके में उसके पिता नीरज और चाचा धीरज के बीच संपत्ति विवाद को लेकर तीखी बहस हुई थी. इसी दौरान आरोपी चाचा ने मुक्के और घूंसे से नीरज पर हमला किया. हमले में नीरज जमीन पर गिर पड़ पड़े और सिर ईंट से टकराने के कारण गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गये. गंभीर हालत में उन्हें एनआरएस मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बुधवार को अपराह्न 12.40 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और जांच शुरू की. जांच के दौरान आरोपी धीरज जायसवाल को उसके आवास से हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी, जहां उसने अपना अपराध स्वीकार किया. इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले की जांच में साइंटिफिक विंग और एफएसएल बेलगछिया की मदद ली जा रही है. गवाहों के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










