मेट्रो : सुरंग में पानी के रिसाव से दो घंटे तक बाधित रही सेवा

Updated:
विज्ञापन
मेट्रो : सुरंग में पानी के रिसाव से दो घंटे तक बाधित रही सेवा

बगैर बारिश के भी मंगलवार को ब्लू लाइन के मैदान मेट्रो स्टेशन की सुरंग में पानी का रिसाव होने लगा. उक्त घटना के कारण मंगलवार दोपहर बाद मेट्रो में सेवाएं रोक देनी पड़ीं.

विज्ञापन

संवाददाता, कोलकाता

बगैर बारिश के भी मंगलवार को ब्लू लाइन के मैदान मेट्रो स्टेशन की सुरंग में पानी का रिसाव होने लगा. उक्त घटना के कारण मंगलवार दोपहर बाद मेट्रो में सेवाएं रोक देनी पड़ीं. दोपहर 3:19 बजे से सेंट्रल और टॉलीगंज के बीच सेवा पूरी तरह से ठप कर दी गयी. हालांकि महानायक उत्तम कुमार से शहीद खुदीराम और सेंट्रल से दक्षिणेश्वर तक सेवाएं सामान्य रही. लगभग दो घंटे तक मेट्रो की आवाजाही बाधित रही. हालांकि मेट्रो का दावा है कि शाम करीब चार बजे तक समस्या का समाधान कर लिया गया और ब्लू लाइन रूट में सेवा बहाल कर दी गयी.

सूत्रों के अनुसार, मैदान मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो की अपनी ड्रेनेज लाइन है, जो रेल लाइन के पैरलल लगी है. इस पाइप में लीकेज की समस्या देखी गयी. पाइप फटने से पानी मेट्रो सुरंग में रिसने लगा. खबर मिलते ही मेट्रो इंजीनियर मौके पर पहुंचे. मौके का मुआयना करने के बाद मरम्मत कार्य शुरू किया गया. इस संबंध में मेट्रो के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी एसएस कन्नन ने कहा कि मैदान के पास एक पाइप लाइन में पानी रिसाव हुआ है, इसलिए यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कुछ समय के लिए कुछ सेक्शन में मेट्रो परिचालन बाधित रहा. हालांकि शाम चार बजे मेट्रो परिचालन फिर से सामान्य हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akhilesh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola