झड़प के खिलाफ मतुआ समुदाय का आंदोलन आज
Author Akhilesh kumar singh
Updated:
विज्ञापन

ठाकुरनगर में केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर के आवास के सामने हुई झड़प और एसआइआर के विरोध में तृणमूल समर्थित ऑल इंडिया मतुआ महासंघ ने सोमवार को राज्यव्यापी आंदोलन का आह्वान किया है.
विज्ञापन
तृणमूल सांसद ममता बाला ठाकुर के समर्थक नान्टू गोसाई की कथित रूप से पिटाई किये जाने की घटना के विरोध में होगा आंदोलन
बनगांव. ठाकुरनगर में केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर के आवास के सामने हुई झड़प और एसआइआर के विरोध में तृणमूल समर्थित ऑल इंडिया मतुआ महासंघ ने सोमवार को राज्यव्यापी आंदोलन का आह्वान किया है. यह आंदोलन तृणमूल सांसद ममता बाला ठाकुर के समर्थक नान्टू गोसाई की कथित रूप से पिटाई किये जाने की घटना के विरोध में किया जा रहा है. तृणमूल समर्थित ऑल इंडिया मतुआ महासंघ के नेता सुकेश चौधरी ने कहा कि एसआइआर को लेकर केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर के बयान से आहत होकर मतुआ समुदाय के लोग उनसे जवाब मांगने उनके घर पहुंचे थे. आरोप है कि इसी दौरान मतुआ समुदाय के नान्टू गोसाई के साथ मारपीट की गयी. चौधरी ने कहा कि यह आंदोलन उसी घटना और एसआइआर दोनों के खिलाफ है, जिसे राज्यव्यापी स्तर पर आयोजित किया जायेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










