ePaper

अत्याधुनिक हथियारों के साथ रंगेहाथ पकड़ा गया आर्म्स डीलर

Updated at : 23 Oct 2024 11:15 PM (IST)
विज्ञापन
अत्याधुनिक हथियारों के साथ रंगेहाथ पकड़ा गया आर्म्स डीलर

बंगाल पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम ने गुप्त जानकारी के आधार पर मुर्शिदाबाद के समशेरगंज में स्थित धुलियान डाक बांग्लो मोड़ के पास मंगलवार शाम को रेड कर एक आर्म्स डीलर को गिरफ्तार किया है. पकड़े गये आरोपी का नाम मोहम्मद शमशाद अली (43) बताया गया है. उसके कब्जे से तीन सेमी ऑटोमेटिक फायर आर्म्स, दो पिस्तौल मैगजीन एवं 10 राउंड कारतूस जब्त किया गया है.

विज्ञापन

कोलकाता. बंगाल पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम ने गुप्त जानकारी के आधार पर मुर्शिदाबाद के समशेरगंज में स्थित धुलियान डाक बांग्लो मोड़ के पास मंगलवार शाम को रेड कर एक आर्म्स डीलर को गिरफ्तार किया है. पकड़े गये आरोपी का नाम मोहम्मद शमशाद अली (43) बताया गया है. उसके कब्जे से तीन सेमी ऑटोमेटिक फायर आर्म्स, दो पिस्तौल मैगजीन एवं 10 राउंड कारतूस जब्त किया गया है. एसटीएफ सूत्र बताते हैं कि उन्हें गुप्त जानकारी मिली थी कि एक आर्म्स डीलर कुछ अत्याधुनिक फायर आर्म्स लेकर इसकी सप्लाई करने समशेरगंज में स्थित एक गुप्त इलाके में आनेवाला है. इसके बाद कड़ी निगरानी रखकर धुलियान इलाके में स्थित डाक बांग्लो मोड़ के पास संदेह के आधार पर शमशाद अली को पकड़ा गया. उसकी तलाशी लेने के बाद उसके कब्जे से तीन सेमी ऑटोमेटिक फायर आर्म्स के अलावा दो पिस्तौल की मैगजीन के साथ 10 राउंड कारतूस जब्त किया गया. वह कहां से हथियार लेकर आया और वह कहां इसकी सप्लाई करने जा रहा था, आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस उससे इन सवालों का जवाब जानने की कोशिश कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola