नॉर्थ ब्रुक जूट मिल के प्रबंधन ने रोका वेतन का भुगतान

Updated:
विज्ञापन
नॉर्थ ब्रुक जूट मिल के प्रबंधन ने रोका वेतन का भुगतान

भद्रेश्वर थाना क्षेत्र के चांपदानी स्थित नॉर्थ ब्रुक जूट मिल में पिछले कई दिनों से चल रहे श्रमिक आंदोलन ने नया मोड़ ले लिया है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, हुगली.

भद्रेश्वर थाना क्षेत्र के चांपदानी स्थित नॉर्थ ब्रुक जूट मिल में पिछले कई दिनों से चल रहे श्रमिक आंदोलन ने नया मोड़ ले लिया है. सोमवार को मिल प्रबंधन ने आधिकारिक नोटिस जारी कर अस्थायी रूप से मजदूरों के वेतन के भुगतान पर रोक लगाने की घोषणा की. नोटिस में कहा गया है : मुख्य मिल गेट पर अवैध अवरोध के कारण तैयार माल की आपूर्ति ठप पड़ी है, जिससे कंपनी को भारी वित्तीय नुकसान झेलना पड़ रहा है. नौ अक्तूबर को स्थिति सुलझाने के लिए जॉइंट लेबर कमिश्नर ने त्रिपक्षीय बैठक बुलायी है.

प्रबंधन के अनुसार, बाहरी लोगों के एक समूह द्वारा मिल गेट पर नाकेबंदी की गयी है, जिससे किसी भी प्रकार का प्रवेश या निकास संभव नहीं है. नोटिस में कहा गया है कि इस अवरोध के कारण समय-सीमा से जुड़ी सरकारी ऑर्डर की आपूर्ति रुक गयी है, जिससे कंपनी गहरे आर्थिक संकट में है. इसलिए, प्रबंधन फिलहाल मजदूरों का वेतन जारी करने में असमर्थ है.

गौरतलब है कि यह गतिरोध 25 सितंबर से जारी है. इसका कारण स्पिनिंग विभाग में मजदूरों की छंटनी बताया जा रहा है. पिछले दो दिनों से तृणमूल ट्रेड यूनियन के चांपदानी शहर के अध्यक्ष व पूर्व पार्षद किशोर केवट के नेतृत्व में मिल गेट पर लगातार धरना प्रदर्शन चल रहा है. किशोर केवट ने प्रबंधन के इस कदम की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह निर्णय मजदूरों के प्रति अन्याय है. प्रबंधन बातचीत से समस्या सुलझाने के बजाय धमकी और दबाव की नीति अपना रहा है. वहीं, इंटक नेता व पार्षद ने भी नोटिस का विरोध जताते हुए कहा कि प्रबंधन को पहले श्रमिकों की मांगें सुननी चाहिए थीं. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर नोटिस वापस नहीं लिया गया, तो आंदोलन और उग्र किया जायेगा. प्रबंधन ने अपने नोटिस की प्रतियां श्रम मंत्री, श्रम आयुक्त, जिलाधिकारी हुगली, चंदननगर के पुलिस आयुक्त सहित कई प्रशासनिक अधिकारियों को भेजी हैं. फिलहाल मिल गेट पर पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है, जबकि मजदूर संगठन अपने रुख पर कायम है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Subodh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola