ePaper

हत्या के मामले में गिरफ्तार शख्स दोषी करार, सजा आज

Updated at : 28 Nov 2025 1:40 AM (IST)
विज्ञापन
हत्या के मामले में गिरफ्तार शख्स दोषी करार, सजा आज

बहूबाजार थाना क्षेत्र में हुई हत्या के एक मामले में गिरफ्तार रामेश्वर साहनी नामक व्यक्ति को नगर दायरा अदालत ने दोषी ठहराया है. यह घटना पांच फरवरी, 2016 को अनुकूल चंद्र स्ट्रीट में हुई थी.

विज्ञापन

संवाददाता, कोलकाता

बहूबाजार थाना क्षेत्र में हुई हत्या के एक मामले में गिरफ्तार रामेश्वर साहनी नामक व्यक्ति को नगर दायरा अदालत ने दोषी ठहराया है. यह घटना पांच फरवरी, 2016 को अनुकूल चंद्र स्ट्रीट में हुई थी. विशेष लोक अभियोजक टूलटूल दे के अनुसार साहनी व मृतक बाबूलाल के बीच व्यवसायिक लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था. अभियोजन के मुताबिक साहनी बड़ी राशि बाबूलाल से वसूलने के लिए दबाव डाल रहा था. घटना वाले दिन बाबूलाल को कुर्सी पर बैठाकर साहनी ने धारदार हथियार से कई वार किये. गंभीर रूप से घायल बाबूलाल को अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. मामले में 24 गवाहों ने गवाही दी. कोर्ट शुक्रवार को दोषी को सजा सुनायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola