आज एसआइआर के विरोध में बनगांव में रैली करेंगी ममता

Updated:
विज्ञापन
आज एसआइआर के विरोध में बनगांव में रैली करेंगी ममता

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मंगलवार को उत्तर 24 परगना के बनगांव में एसआइआर के विरोध में एक रैली का नेतृत्व करेंगी.

विज्ञापन

बनगांव. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मंगलवार को उत्तर 24 परगना के बनगांव में एसआइआर के विरोध में एक रैली का नेतृत्व करेंगी. सोमवार को अधिकारियों ने प्रतापगढ़ मैदान से लेकर त्रिकोण पार्क मंच तक का जायजा लिया. बताया गया है कि सुश्री बनर्जी दोपहर करीब एक बजे प्रतापगढ़ मैदान में हेलीकॉप्टर से उतरेंगी. फिर चार सौ मीटर दूर सभा मंच के लिए प्रस्थान करेंगी. सभा के बाद वह चांदपाड़ा से 2.3 किलोमीटर तक रैली का नेतृत्व करेंगी. बनगांव के ढाकुरिया हाइस्कूल मैदान से हेलीकॉप्टर से वह कोलकाता रवाना होंगी. सुश्री बनर्जी इस दौरे पर तृणमूल समर्थित मतुआ समुदाय संगठन को एसआइआर को लेकर आंदोलन को और मजबूत करने का आह्वान कर सकती हैं. बनगांव सांगठनिक जिला तृणमूल के अध्यक्ष विश्वजीत दास ने कहा कि सुश्री बनर्जी के दौरे को लेकर बनगांव वासियों में उत्साह है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akhilesh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola