मकाउट के अस्थायी कर्मचारी पांच दिनों से हड़ताल पर

Updated:
विज्ञापन
मकाउट के अस्थायी कर्मचारी पांच दिनों से हड़ताल पर

मौलाना अबुल कलाम आजाद प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (मकाउट) में अस्थायी कर्मचारी पिछले पांच दिनों से वेतन वृद्धि की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं.

विज्ञापन

कल्याणी. नदिया जिले के हरिणघाटा स्थित मौलाना अबुल कलाम आजाद प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (मकाउट) में अस्थायी कर्मचारी पिछले पांच दिनों से वेतन वृद्धि की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं. अखिल बंगाल तृणमूल शिक्षाबंधु समिति की मकाउट शाखा के नेतृत्व में यह आंदोलन हरिणघाटा के मुख्य परिसर में शुरू हुआ. लगभग 350 अस्थायी कर्मचारियों ने वेतन ढांचे के पुनर्गठन और पहले किये गये आश्वासनों को पूरा करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया. कर्मचारियों ने कुलपति के आवास के सामने विरोध प्रदर्शन किया और फिर प्रशासनिक भवन में धरने पर बैठ गये. संगठन के अध्यक्ष साहेब साहा और प्रदर्शनकारी विश्वजीत दास ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा. कर्मचारियों का आरोप है कि वेतन पुनर्गठन की फाइल को अधिकारियों द्वारा जानबूझकर मंजूरी नहीं दी जा रही है. हालांकि, विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Subodh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola