प्लास्टिक कारखाने में लगी भीषण आग

सूचना पाकर दमकलकर्मी की दो गाड़ियां के साथ मौके पर पहुंचे और दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.
खड़दह. रहड़ा थाना अंतर्गत डांगा डिंगला दो नंबर पानी टंकी इलाके में शुक्रवार रात एक प्लास्टिक कारखाने में भीषण आग लग गयी. सूचना पाकर दमकलकर्मी की दो गाड़ियां के साथ मौके पर पहुंचे और दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. हालांकि कारखाने को काफी नुकसान हुआ है. जानकारी के मुताबिक, देर रात अचानक आग की लपटें देख दमकल को सूचना दी गयी. कारखाने में प्लास्टिक जैसे ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण आग तेजी से फैलती गयी. दमकल कर्मियों का प्राथमिक अनुमान है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है. मामले की जांच की जा रही है. वहीं, मौके पर पहुंचे पातुलिया ग्राम पंचायत के उपप्रधान किशोर वैश्य ने घटना का जायजा लिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




