हत्या का मुख्य आरोपी छात्र बेगूसराय भागने से पहले अरेस्ट

Published by : GANESH MAHTO Updated At : 13 Sep 2025 11:59 PM

विज्ञापन

बरानगर नगरपालिका के सात नंबर वार्ड के आलमबाजार निवासी मनोजीत यादव और आरोपी राणा सिंह दोनों बागबाजार ब्वॉयज स्कूल के छात्र थे.

विज्ञापन

बैरकपुर. दक्षिणेश्वर मेट्रो स्टेशन में टिकट काउंटर के सामने 11वीं कक्षा के छात्र मनोजीत यादव की चाकू मारकर हत्या करने वाला उसका दोस्त राणा सिंह पुलिस के हत्थे चढ़ गया. आरोपी किशोर को पुलिस ने शनिवार तड़के हावड़ा स्टेशन से गिरफ्तार किया, जब वह परिवार के साथ बिहार के बेगूसराय भागने की कोशिश कर रहा था. पुलिस ने उसके माता-पिता और बहन को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है. घटना शुक्रवार को हुई थी. बरानगर नगरपालिका के सात नंबर वार्ड के आलमबाजार निवासी मनोजीत यादव और आरोपी राणा सिंह दोनों बागबाजार ब्वॉयज स्कूल के छात्र थे. पहले दोनों में गहरी दोस्ती थी, लेकिन हाल ही में एक किशोरी को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मनोजीत ने उस किशोरी के बारे में अपशब्द कहे थे, जिससे राणा नाराज था. आरोप है कि शुक्रवार को मेट्रो स्टेशन पर कहासुनी के दौरान राणा ने अचानक चाकू से मनोजीत पर हमला कर दिया. गंभीर हालत में मनोज को अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. हत्या के बाद राणा घर लौट आया और अपने माता-पिता को वारदात की जानकारी दी. परिवार ने उसी रात बेगूसराय भागने की योजना बनायी, लेकिन पुलिस ने हावड़ा स्टेशन से आरोपी किशोर को दबोच लिया. पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में यह मामला त्रिकोणीय प्रेम से जुड़ा प्रतीत होता है. जांच जारी है और आरोपी से पूछताछ कर विस्तृत जानकारी जुटायी जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GANESH MAHTO

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola