एपीएएस शिविर में स्थानीय लाेगों ने बतायीं समस्याएं

राज्य सरकार के 'आमादेर पाड़ा, आमादेर समाधान (एपीएएस) और दुआरे सरकार कार्यक्रमों के तहत बुधवार को महानगर के लाउडन स्ट्रीट में शिविर लगाया गया.
संवाददाता, कोलकाता
राज्य सरकार के ””आमादेर पाड़ा, आमादेर समाधान (एपीएएस) और दुआरे सरकार कार्यक्रमों के तहत बुधवार को महानगर के लाउडन स्ट्रीट में शिविर लगाया गया. इस शिविर में वार्ड 63 की पार्षद और बोरो सात की चेयरपर्सन सुष्मिता भट्टाचार्य चटर्जी मौजूद रहीं. शिविर में स्थानीय लोगों ने अपने-अपने क्षेत्र की जलापूर्ति, फुटपाथ की मरम्मत, सामुदायिक भवनों की मरम्मत सहित अन्य समस्याओं की जानकारी दी. साथ ही दुआरे सरकार पहल के तहत लोगों ने नये राशन कार्ड, लक्खी भंडार और स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड जैसी योजनाओं के लिए आवेदन किया. इस अवसर पर राज्य सरकार के विभिन्न विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ वार्ड 63 के तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष बबलू पाइन व अन्य पार्टी के नेता उपस्थित रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




