एक दिसंबर से महंगी होगी शराब, बढ़ेगा उत्पाद शुल्क

Updated:
विज्ञापन
एक दिसंबर से महंगी होगी शराब, बढ़ेगा उत्पाद शुल्क

राज्य में एक बार फिर शराब की कीमतें बढ़ने जा रही हैं. आबकारी विभाग ने नयी अधिसूचना जारी कर एक दिसंबर से उत्पाद शुल्क में बढ़ोतरी की घोषणा की है.

विज्ञापन

संवाददाता, कोलकाता

राज्य में एक बार फिर शराब की कीमतें बढ़ने जा रही हैं. आबकारी विभाग ने नयी अधिसूचना जारी कर एक दिसंबर से उत्पाद शुल्क में बढ़ोतरी की घोषणा की है. नया शुल्क लागू होने के साथ ही सभी प्रकार की देशी और विदेशी शराब महंगी हो जायेगी.

हालांकि, बीयर की कीमतों में फिलहाल कोई इजाफा नहीं किया गया है. विभाग ने शराब निर्माता कंपनियों, थोक विक्रेताओं और वितरकों को पहले ही इस बारे में सूचित कर दिया है. उन्हें निर्देश दिया गया है कि 30 नवंबर तक पुराना स्टॉक बेच दें, क्योंकि एक दिसंबर से नयी दरों पर ही बिक्री की अनुमति होगी.

अधिसूचना के अनुसार, शराब की कीमतों में न्यूनतम 10 रुपये से लेकर अधिकतम 50 रुपये तक की वृद्धि हो सकती है. उपभोक्ताओं में भ्रम की स्थिति न बने, इसके लिए हर बोतल पर नये मूल्य का स्टिकर लगाना अनिवार्य किया गया है.

विभागीय सूत्रों का कहना है कि इस कदम से राज्य सरकार के राजस्व में उल्लेखनीय वृद्धि होगी. हालांकि, राजस्व में कितनी बढ़ोतरी होगी, इस पर फिलहाल कोई आधिकारिक आंकड़ा जारी नहीं किया गया है. माना जा रहा है कि चुनाव से पहले सरकारी परियोजनाओं के लिए फंड जुटाने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akhilesh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola