ePaper

प्रेमी की हत्या के मामले में तीन लोगों को आजीवन कारावास

Updated at : 29 Oct 2025 1:16 AM (IST)
विज्ञापन
प्रेमी की हत्या के मामले में तीन लोगों को आजीवन कारावास

मंगलवार को कृष्णानगर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने उस घटना में आरोपी गृहिणी नमिता घोष समेत तीन लोगों को आजीवन कारावास की सज़ा सुनायी.

विज्ञापन

कल्याणी. नदिया जिला के कृष्णानगर के एक गृहिणी ने अपने पति और दो भाइयों के साथ मिलकर अपने प्रेमी की हत्या कर दी. प्रेमी का सिर धड़ से अलग करके जमीन में गाड़ दिया गया था. शरीर को नदी में बहा दिया गया था. घटना 2022 में नदिया जिला के कृष्णगंज में हुई थी. इस नृशंस हत्या से पूरा राज्य स्तब्ध रह गया था. मंगलवार को कृष्णानगर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने उस घटना में आरोपी गृहिणी नमिता घोष समेत तीन लोगों को आजीवन कारावास की सज़ा सुनायी. जज ने नमिता के अलावा उसके पति प्रह्लाद घोष और गृहिणी के दो भाइयों प्रोसेनजीत घोष और शंकर घोष को भी यही सज़ा सुनायी. कोर्ट ने चारों पर 10-10 हज़ार रुपये का जुर्माना भी लगाया. जुर्माना न भरने पर छह महीने की अतिरिक्त सज़ा का आदेश दिया गया है. नदिया जिला के धुबुलिया के मायाकोल निवासी बाबूसोना घोष 21 अगस्त 2022 को घर से निकलने के बाद वापस नहीं लौटे. अगले दिन बाबूसोना के परिवार ने धुबुलिया थाने में गुमशुदगी दर्ज करायी. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि युवक कृष्णगंज के दफरपोता गया था, जो आरोपी नमिता घोष के पिता का घर है. जांच के दौरान पुलिस को यह भी पता चला कि नमिता का उस युवक के साथ अवैध संबंध था. इसके बाद, पुलिस ने नमिता घोष और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया और उनसे पूछताछ शुरू कर दी. उनसे पूछताछ के बाद पुलिस को पता चला कि प्रह्लाद को अपनी पत्नी के बाबूसोना के साथ अवैध संबंध के बारे में पता चल गया था. इसके बाद उन्होंने बाबूसोना की हत्या की योजना बनायी थी. पूछताछ के दौरान दंपती ने कबूल किया कि उन्होंने बाबूसोना की हत्या कर दी थी, उसका सिर धड़ से अलग कर दिया था और उसे माथाभांगा नदी के किनारे दफना दिया था. बाबूसोना का शव नदी में बहा दिया गया था. इस हत्या में नमिता के दो भाइयों ने मदद की थी. पुलिस ने उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार लोगों के साथ ही बाबूसोना का कटा हुआ सिर भी बरामद किया गया. कुछ दिनों बाद, उत्तर 24 परगना के बैरकपुर के मंगल पांडे घाट इलाके में गंगा से युवक का सिरविहीन शव बरामद किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GANESH MAHTO

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

GANESH MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola