ePaper

Kolkata Doctor Murder : सीबीआई को आरोपी संजय राय का नार्को टेस्ट कराने की नहीं मिली अनुमति

Updated at : 13 Sep 2024 1:47 PM (IST)
विज्ञापन
Kolkata Doctor Murder : सीबीआई को आरोपी संजय राय का नार्को टेस्ट कराने की नहीं मिली अनुमति

Kolkata Doctor Murder : प्रेसीडेंसी जेल के अंदर मुख्य आरोपी संजय राय की पॉलीग्राफ जांच के बाद भी सीबीआई को कई सवालों के जवाब नहीं मिले थे.

विज्ञापन

Kolkata Doctor Murder : पॉलीग्राफ टेस्ट के बाद भी नतीजा शून्य है. जांच में कोई बड़ी सफलता हाथ नहीं लगी है. सामूहिक दुष्कर्म और हत्या की जांच में सीबीआई नार्को टेस्ट पर भरोसा करना चाहती है जिसमें कोई नई जानकारी सामने आ जाये. लेकिन कोर्ट ने गिरफ्तार सिविक वॉलंटियर संजय राय के नार्को टेस्ट की अनुमति देने से इंकार कर दिया. मामले की जांच कर रहे केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के अधिकारी ने शुक्रवार को सियालदह अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसीजेएम) की अदालत में आरोपी का नार्को टेस्ट कराने का आवेदन किया, लेकिन अदालत ने इसकी अनुमति देने से इंकार कर दिया. फिलहाल संजय राय न्यायिक हिरासत की अवधि प्रेसिडेंसी संशोधनागार में काट रहा है.

Also read : Mamata Banerjee : नबान्न बैठक में ममता बनर्जी ने मंत्रियों को दिया निर्देश, जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल पर कोई टिप्पणी नहीं

सीबीआई क्यों करना चाहती थी नार्को टेस्ट

सीबीआई इस टेस्ट के जरिए यह देखना चाहती हैं कि क्या नार्को और पॉलीग्राफ में आरोपी ने जो कहा उसमें कोई मेल है या नहीं. एजेंसी की योजना संदीप का भी नार्को कराने की है. जांच अधिकारी इस घटना में संजय की संलिप्तता के बारे में आश्वस्त होना चाहते हैं. इसके साथ ही एम्स और विशेषज्ञों की राय आने के बाद उसका विश्लेषण किया जायेगा. बताया जा रहा है कि गुरुवार को जेल में हुई लंबी पूछताछ में संजय से संदीप के रिश्ते और घटना में शामिल लोगों को लेकर कई संकेत मिले हैं.

Kolkata Doctor Case : अब सवालों के घेरे में संदीप घोष की 10 बजे वाली थ्योरी

कोर्ट के बाहर संजय के खिलाफ फिर लगे नारे

आरोपी संजय राय की सियालदह एसीजेएम कोर्ट में पेशी के दौरान अदालत के बाहर सुरक्षा की अतिरिक्त व्यवस्था की गयी थी. एक बार फिर अदालत परिसर में आरोपी के पहुंचते ही वहां एकत्रित लोग उसके खिलाफ नारेबाजी करने लगे. जोरदार प्रदर्शन किया और आरोपी को फांसी देने की मांग की.

Also read : Mamata Banerjee : इलाज के अभाव में 29 लोगों के मौत, ममता बनर्जी परिजनों को देंगी 2 लाख रुपये

क्या है मामला

गौरतलब है कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल की इमरजेंसी बिल्डिंग के चौथे तल पर स्थित सेमिनार हॉल से गत नौ अगस्त की सुबह एक जूनियर महिला चिकित्सक का शव मिला था. घटना का देशभर में विरोध जताया जा रहा है. कोलकाता पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआइटी) ने इस घटना के सिलसिले में अगले दिन ही यानी 10 अगस्त को पुलिस के ही एक सिविक वॉलंटियर संजय राय को गिरफ्तार किया. कलकत्ता हाइकोर्ट ने 13 अगस्त को इस मामले की जांच सीबीआइ को सौंप दी थी और इसके अगले दिन केंद्रीय एजेंसी ने जांच कोलकाता पुलिस से अपने हाथ में ले ली.

क्या होता है नार्को टेस्ट

नार्को परीक्षण या नार्को एनालिसिस एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें किसी व्यक्ति को कुछ दवाएं दी जाती हैं, जो व्यक्ति को आंश‍िक रूप से अचेत अवस्था में ले जाती हैं. इस तकनीक का उपयोग मुख्य रूप से उन लोगों से छिपी हुई जानकारी निकलवाने के लिए किया जाता है जो नियमित पूछताछ के दौरान सहयोग करने के इच्छुक नहीं होते. जानकारों का मानना है कि जटिल मामलों को सुलझाने और महत्वपूर्ण सुरागों को उजागर करने के लिए नार्कोएनालिसिस टेस्ट किया जाता है.

Kolkata Doctor Murder Case : राज्य सरकार ने फिर जूनियर डाॅक्टर को लिखा पत्र,ममता बनर्जी संग बैठक के लिये किया आमंत्रित

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola