ePaper

Kolkata Doctor Murder : संदीप घोष आखिर छिपा रहे हैं कौन सा राज,सीबीआई कर रही जांच

Updated at : 30 Aug 2024 6:51 PM (IST)
विज्ञापन
Kolkata Doctor Murder : संदीप घोष आखिर छिपा रहे हैं कौन सा राज,सीबीआई कर रही जांच

Kolkata Doctor Murder : अधिकारियों ने बताया कि घोष से पहले ही 140 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ कर चुकी है.उन्होंने बताया कि घोष से इस जघन्य अपराध के बारे में पूछताछ की जा रही है.

विज्ञापन

Kolkata Doctor Murder : पश्चिम बंगाल के सरकारी आर जी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्तपाल में नौ अगस्त को महिला चिकित्सक से कथित दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या करने के मामले की जांच कर रही सीबीआई इस सिलसिले में शुक्रवार को लगातार 14वें दिन कर संस्थान के पूर्व प्रधानाचार्य संदीप घोष को पूछताछ के लिए बुलाया है. अधिकारियों ने बताया कि घोष से पहले ही 140 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ कर चुकी है.उन्होंने बताया कि घोष से इस जघन्य अपराध के बारे में पूछताछ की जा रही है. वह अस्पताल में कथित वित्तीय कदाचार मामले में भी एजेंसी के रडार पर हैं एवं पहले ही उनके और अन्य संस्थाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है.

सीबीआई वित्तीय अनियमितताओं की जांच में जुटी

सीबीआई के एक अधिकारी ने बताया कि कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही केंद्रीय एजेंसी के निजाम पैलेस कार्यालय की तीन टीम में से पहली टीम अस्पताल के मुर्दाघर पहुंची और वहां की बुनियादी संरचना, शवों को सुरक्षित रखने और पोस्टमार्टम करने से जुड़े प्रोटोकॉल के बारे में जानकारी ली.उन्होंने बताया कि पांच सदस्यीय टीम ने मुद्दे पर और स्थिति स्पष्ट करने के इरादे से फोरेंसिक विभाग के प्रमुख और वर्तमान उप-प्रधानाचार्य डॉ. सप्तर्षि चटर्जी सहित अस्पताल के चिकित्सकों और कर्मचारियों से बातचीत की.

Also Read : West Bengal: सुकांत मजूमदार ने अमित शाह को लिखा पत्र, ममता बनर्जी पर दी बड़ी जानकारी

पूर्व उपाधीक्षक अख्तर अली द्वारा की गई शिकायतों के आधार पर जांच जारी

केंद्रीय एजेंसी यह जांच अस्पताल के पूर्व उपाधीक्षक अख्तर अली द्वारा की गई शिकायतों के बाद कर रही है जिसमें उन्होंने घोष के प्रधानार्चाय के रूप में कार्यकाल के दौरान लावारिस शवों की तस्करी, जैव-चिकित्सा अपशिष्ट के निपटान में भ्रष्टाचार, निर्माण निविदाओं में भाई-भतीजावाद जैसे वित्तीय कदाचार के अन्य आरोप लगाए थे.अधिकारी ने बताया कि निजाम पैलेस से सीबीआई की दूसरी टीम ने अस्पताल के स्टोर भवन की तलाशी ली, जहां चिकित्सा और खरीद संबंधी दस्तावेज रखे जाते हैं.बताया गया कि सीबीआई की एक अन्य टीम बृहस्पतिवार को अस्पताल की आपातकालीन इमारत की तीसरी मंजिल पर स्थित छाती रोग विभाग में गई, जहां पीड़िता उस रात ड्यूटी पर थी.

Also read : Mamata Banerjee : पीएम मोदी का नहीं आया जवाब, ममता बनर्जी ने फिर लिखा पत्र, रखी ये मांग

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola