Kolkata Doctor Murder : कोलकाता डाॅक्टर हत्याकांड मामले में टाला थाने के ओसी सस्पेंड

Kolkata Doctor Murder : बता दें कि सीबीआई ने बीते 14 सितंबर को अभिजीत मंडल को गिरफ्तार किया था. मंडल फिलहाल सीबीआई की हिरासत में है.
Kolkata Doctor Murder : पश्चिम बंगाल में आरजी कर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में डाॅक्टर के साथ हुए दुष्कर्म-हत्याकांड मामले में टाला पुलिस थाने के प्रभारी अभिजीत मंडल पर गाज गिरी है. कोलकाता पुलिस ने अभिजीत मंडल को निलंबित कर दिया है. यह कार्रवाई पुलिस की कथित लापरवाही और मामले में देरी से जांच शुरू करने के कारण की गई है. बता दें कि सीबीआई ने बीते 14 सितंबर को अभिजीत मंडल को गिरफ्तार किया था. मंडल फिलहाल सीबीआई की हिरासत में है.
हर बार मेरे पति ने जांच में किया सहयोग : संगीता मंडल
टाला थाने के पूर्व ओसी अभिजीत मंडल की पत्नी संगीता मंडल ने कहा कि सीबीआई की जांच जिस दिशा में जा रही है, उसे देखकर उन्हें प्रतीत हो रहा है कि मामला दूसरी दिशा में मुड़ रहा है. उन्होंने कहा, मेरे पति अभिजीत का तबीयत अभी ठीक नहीं है. उन्होंने सीबीआई के साथ इस मामले की जांच में पूरा सहयोग किया है. संगीता ने दावा किया कि अभिजीत ने अपने परिवार में इस मामले को लेकर कभी भी किसी बात का जिक्र नहीं किया है. गिरफ्तारी से पहले सीबीआई ने उनसे कई बार पूछताछ की थी. हर बार उन्होंने जांच में सहयोग किया है.
Also read : Kolkata Doctor Murder : जूनियर डाॅक्टरों को फिर आया ममता बनर्जी का बुलावा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




