Kolkata Doctor Murder : आर जी कर अस्पताल मामले में मीनाक्षी मुखर्जी सीबीआई के समक्ष हुईं पेश
Published by : Shinki Singh Updated At : 19 Sep 2024 2:44 PM
Kolkata Doctor Murder : उत्तर बंगाल के रायगंज से लौटने के बाद गुरुवार की सुबह एजेंसी के कार्यालय पहुंचीं मुखर्जी ने कहा, मैं हर तरह से सीबीआई अधिकारियों के साथ सहयोग करुंगी.
Kolkata Doctor Murder : कोलकाता के आर जी कर अस्पताल में महिला चिकित्सक के साथ दुष्कर्म और हत्या मामले की जांच के सिलसिले में डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन आफ इंडिया (डीवाईएफआई) की पश्चिम बंगाल राज्य सचिव मीनाक्षी मुखर्जी गुरुवार को सीबीआई के साल्टलेक स्थित कार्यालय में पेश हुई.डीवाईएफआई, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की युवा शाखा है.
मैं सीबीआई अधिकारियों के साथ सहयोग करुंगी : माकपा नेता
उत्तर बंगाल के रायगंज से लौटने के बाद गुरुवार की सुबह एजेंसी के कार्यालय पहुंचीं मुखर्जी ने कहा, मैं हर तरह से सीबीआई अधिकारियों के साथ सहयोग करुंगी. महिला चिकित्सक का शव अस्पताल के सेमिनार हॉल से बरामद होने के कुछ घंटे बाद मुखर्जी ने नौ अगस्त को पीड़िता के माता-पिता से मुलाकात की थी.
Also read : Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने डीवीसी पर बोला हमला कहा, योजना बनाकर डुबाया जा रहा है बंगाल को
माकपा नेताओं ने चिकित्सक के शव के अंतिम संस्कार का किया था विरोध
माकपा कई बार यह दावा कर चुकी है कि वामपंथी युवा नेता के प्रयासों के चलते ही चिकित्सक के शव के शीघ्र अंतिम संस्कार का विरोध किया गया.उसी रात मुखर्जी को आर जी कर अस्पताल से पीड़ित महिला चिकित्सक का शव ले जा रहे पुलिस के शव वाहन का रास्ता रोकते हुए देखा गया था.
Also read : Mamata Banerjee: ममता बनर्जी ने डॉक्टरों को मिलने बुलाया, लेकिन नहीं हुई मुलाकात, जानें पूरा मामला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










