ePaper

Kolkata Doctor Murder : नबान्न से हताश धरनास्थल पर लौटे जूनियर डॉक्टर,अभी नहीं लौटेंगे काम पर

Updated at : 19 Sep 2024 12:47 PM (IST)
विज्ञापन
Kolkata Doctor Murder : नबान्न से हताश धरनास्थल पर लौटे जूनियर डॉक्टर,अभी नहीं लौटेंगे काम पर

Kolkata Doctor Murder : बैठक के बाद चिकित्सकों ने घोषणा की कि वे अपना आंदोलन और ‘काम रोको’ अभियान तब तक जारी रखेंगे जब तक सरकार बैठक में हुई सहमति के अनुसार सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों की सुरक्षा के संबंध में लिखित निर्देश जारी नहीं कर देती.

विज्ञापन

Kolkata Doctor Murder : आरजी कर अस्पताल मुद्दे पर गतिरोध को हल करने के लिए प्रदर्शनकारी जूनियर चिकित्सकों और पश्चिम बंगाल सरकार के अधिकारियों के बीच दूसरे दौर की वार्ता बुधवार रात को बेनतीजा रहने के कारण चिकित्सक हड़ताल जारी रखेंगे.चिकित्सकों का आरोप है कि राज्य सरकार ने बैठक का लिखित विवरण देने से इनकार कर दिया. बैठक के बाद चिकित्सकों ने घोषणा की कि वे अपना आंदोलन और ‘काम रोको’ अभियान तब तक जारी रखेंगे जब तक सरकार बैठक में हुई सहमति के अनुसार सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों की सुरक्षा के संबंध में लिखित निर्देश जारी नहीं कर देती.

हम सरकार के रवैये से निराश और हताश : जूनियर डॉक्टर

प्रदर्शनकारी चिकित्सकों में शामिल डॉ. अनिकेत महतो ने कहा, बातचीत तो सुचारू रूप से हुई लेकिन सरकार ने उन मुद्दों का हस्ताक्षरित और लिखित विवरण सौंपने से इनकार कर दिया जिन पर चर्चा हुई. हम सरकार के रवैये से निराश और हताश महसूस कर रहे हैं. महतो ने कहा, हम अपनी मांगों की विस्तृत जानकारी देते हुए फिर एक ईमेल भेजेंगे, जिस पर सरकार ने निर्देश जारी करने का आश्वासन दिया है. हम अपना आंदोलन जारी रखेंगे और जब निर्देश जारी कर दिए जाएंगे तो हम इस पर निर्णय लेंगे.

Also Read : Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने डीवीसी पर बोला हमला कहा, योजना बनाकर डुबाया जा रहा है बंगाल को

48 घंटे में चिकित्सकों और राज्य सरकार के बीच यह दूसरी वार्ता

आरजी कर अस्पताल की स्नातकोत्तर प्रशिक्षु से कथित दुष्कर्म और उसकी हत्या की घटना के मद्देनजर स्वास्थ्य सचिव एन. एस. निगम के खिलाफ विभागीय जांच शुरु करने की चिकित्सकों की मांग को भी स्वीकार करने से राज्य सरकार ने मना कर दिया है.प्रशिक्षु डॉक्टर से कथित दुष्कर्म और हत्या की घटना तथा सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं में व्यापक भ्रष्टाचार एवं छात्रों और प्रशिक्षु चिकित्सकों के साथ दुर्व्यवहार के आरोपों के बाद से राज्य की राजधानी में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हो रहे हैं, जिसके कारण स्वास्थ्य सचिव के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है.पिछले 48 घंटे में चिकित्सकों और राज्य सरकार के बीच यह दूसरी वार्ता थी.

Also read : Kolkata Doctor Murder Case : रद्द हो सकता है डॉ संदीप घोष का रजिस्ट्रेशन

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola