फर्जी पासपोर्ट मामले में खड़दह का व्यवसायी इडी की जांच के रडार पर

Updated:
विज्ञापन
फर्जी पासपोर्ट मामले में खड़दह का व्यवसायी इडी की जांच के रडार पर

इडी ने गत सोमवार को फर्जी पासपोर्ट रैकेट की जांच के सिलसिले में नदिया सहित राज्य के कई इलाकों में छापेमारी की थी.

विज्ञापन

10 साल में 900 बार बैंकॉक यात्रा को लेकर मिले तथ्य कोलकाता. अवैध दस्तावेजों के जरिये भारतीय पासपोर्ट बनाने वाले रैकेट की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (इडी) की नजर अब खड़दह के एक व्यवसायी विनोद गुप्ता पर भी है. इडी सूत्रों के अनुसार, पिछले 10 वर्षों में विनोद गुप्ता करीब 900 बार बैंकॉक की यात्रा करने को लेकर तथ्य मिले हैं, जिसने जांचकर्ताओं को चौंका दिया है. हालांकि, अभी यह जांच का विषय है और अब यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर उसने इतनी बार बैंकॉक की यात्रा क्यों की. इडी ने गत सोमवार को फर्जी पासपोर्ट रैकेट की जांच के सिलसिले में नदिया सहित राज्य के कई इलाकों में छापेमारी की थी. उसी क्रम में मंगलवार को खड़दह स्थित गुप्ता के घर पर भी देर रात तक तलाशी चली. इस दौरान एजेंसी ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और संदिग्ध कागजात जब्त किये, जिनसे कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आयी हैं. व्यवसायी के ई-मेल से भी जानकारी एकत्रित की गयी है. पता चला है कि गुप्ता का केवल मसाला व्यापार ही नहीं, बल्कि फॉरेक्स कारोबार से भी गहरा संबंध है. वित्तीय लेनदेन भी जांच के घेरे में हैं. हालांकि, गुप्ता ने दावा किया कि वह मसाले के व्यवसाय से जुड़े हैं और विदेशी बाजारों में कारोबार के कारण बार-बार बैंकॉक जाना पड़ता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ganesh Mahto

लेखक के बारे में

By Ganesh Mahto

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola