खगेन मुर्मू को अब मिलेगी वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा
Updated at : 11 Oct 2025 12:53 AM (IST)
विज्ञापन

जलपाईगुड़ी के नागराकाटा में भाजपा सांसद खगेन मुर्मू पर हुए हमले की घटना के बाद केंद्र सरकार ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है.
विज्ञापन
संवाददाता, कोलकाता
जलपाईगुड़ी के नागराकाटा में भाजपा सांसद खगेन मुर्मू पर हुए हमले की घटना के बाद केंद्र सरकार ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सांसद की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की और अब उनकी सुरक्षा एक्स से बढ़ा कर वाई प्लस श्रेणी कर दी गयी है.चार कमांडो भी रहेंगेे तैनात
अब से खगेन मुर्मू की सुरक्षा में अधिकतम चार कमांडाें के साथ कुल 11 केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान तैनात रहेंगे. वहीं, भाजपा सांसद के बेटे अनिमेष मुर्मू ने दावा किया कि यह हमला सुनियोजित था. उन्हांेने कहा: मेरे पिता की आदिवासी समुदाय में लोकप्रियता बढ़ रही थी, इसलिए उनके उत्थान को रोकने के लिए यह सुनियोजित हमला किया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




