ममता बनर्जी ने बंगाल को बारूद की ढेर पर बैठा दिया है : कैलाश विजयवर्गीय

Updated at : 14 Apr 2020 7:11 PM (IST)
विज्ञापन
ममता बनर्जी ने बंगाल को बारूद की ढेर पर बैठा दिया है : कैलाश विजयवर्गीय

भाजपा के महासचिव व प्रदेश भाजपा के केंद्रीय प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों में लॉकडाउन पालन नहीं होने पर ममता सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि ममता सरकार ने बंगाल को बारूद की ढेर पर खड़ा कर दिया है और वह जनता को महामारी में ढकेल कर अपराध कर रही हैं. उनका कर्तव्य है कि वह राज्य की जनता को बचाएं.

विज्ञापन

कोलकाता : भाजपा के महासचिव व प्रदेश भाजपा के केंद्रीय प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों में लॉकडाउन पालन नहीं होने पर ममता सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि ममता सरकार ने बंगाल को बारूद की ढेर पर खड़ा कर दिया है और वह जनता को महामारी में ढकेल कर अपराध कर रही हैं. उनका कर्तव्य है कि वह राज्य की जनता को बचाएं.

Also Read: गांव में क्वारेंटाइन सेंटर बनाने से नाराज लोगों ने पुलिस पर किया हमला, कई पुलिसकर्मी घायल

श्री विजयवर्गीय ने प्रभात खबर से बातचीत करते हुए कहा : ममता जी पता नहीं क्यों, इस बात को समझ नहीं पा रही हैं कि हर जगह राजनीति नहीं होती है. कुछ काम हमें समाज और देश के लिए करना पड़ता है. ये लॉकडाउन किसी पार्टी के लिए नहीं है. ये लॉकडाउन समाज और देश के लिए है और देश के नागरिकों की सुरक्षा के लिए है. कोरोना से बचने का एक मात्र साधन है कि सरकारें लॉकडाउन करें और लोगों को अपने घर में रहने का अनुरोध करें. मुझे कहते हुए बहुत प्रसन्नता है कि बहुत सारे अभाव व तकलीफें व परेशानियों के बाद देश के अधिकतर राज्यों में लॉकडाउन का पालन हो रहा है.

उन्होंने कहा कि विभिन्न दलों की सरकार होने के बावजूद भी कई राज्य कोरोना के खतरे को समझकर अपने राज्य में लॉकडाउन करवाकर अपनी राज्य की जनता को कोरोना से बचाने की कोशिश कर रहे हैं. ममता जी क्यों नहीं समझ पा रही हैं कि उनके इस प्रकार के निर्णय के कारण बंगाल बारूद की ढेर पर खड़ा हो गया है. श्री विजयवर्गीय ने कहा : वह एक बहुत बड़ा अपराध कर रही है. अपने राज्य की जनता को कोरोना महामारी के कुएं में ढकेलना बहुत बड़ा अपराध है. ममता जी को चाहिए कि वह राजनीति नहीं करें और बंगाल को बचायें. उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार पर कोरोना के मामले को छिपाने का आरोप लगा है.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola