80 लाख रुपये गबन करने में गिरफ्तार सरकारी अधिकारी को 22 जनवरी तक न्यायिक हिरासत

Published at :09 Jan 2025 1:25 AM (IST)
विज्ञापन
80 लाख रुपये गबन करने में गिरफ्तार सरकारी अधिकारी को 22 जनवरी तक न्यायिक हिरासत

बुधवार को कोलकाता के सिटी सेशन कोर्ट के सरकारी वकील दीपांकर कुंडू ने कहा कि तपन कुमार साहा मालदा के हबीबपुर में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे.

विज्ञापन

कोलकाता. 80 लाख रुपये गबन करने के मामले में पश्चिम बंगाल सरकार के एंटी करप्शन ब्रांच (एसीबी) की टीम के हाथों गिरफ्तार सरकारी अधिकारी तपन कुमार साहा को बुधवार को कोलकाता की सिटी सेशन कोर्ट ने 22 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में भेजने का निर्देश दिया है. कुछ दिन पहले ही उसे एसीबी ने गिरफ्तार किया था. बुधवार को कोलकाता के सिटी सेशन कोर्ट के सरकारी वकील दीपांकर कुंडू ने कहा कि तपन कुमार साहा मालदा के हबीबपुर में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे. श्रमिकों को आर्थिक सहायता के लिए मिलने वाली सामाजिक सुरक्षा योजना की राशि के गबन करने से जुड़ी शिकायत दर्ज होने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था. उनपर अपने कार्यकाल वर्ष 2017 से 2019 के दौरान कुल 80 लाख रुपये गबन करने का आरोप लगा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola