चिनार पार्क में होटल में लगी आग कवरेज को गये पत्रकारों पर हमला

Updated:
विज्ञापन
चिनार पार्क में होटल में लगी आग कवरेज को गये पत्रकारों पर हमला

बागुईहाटी थाना क्षेत्र के चिनार पार्क स्थित एक बहुमंजिला निजी होटल की छत पर मंगलवार को अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया.

विज्ञापन

संवाददाता, कोलकाता

बागुईहाटी थाना क्षेत्र के चिनार पार्क स्थित एक बहुमंजिला निजी होटल की छत पर मंगलवार को अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया. इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. हालांकि, आग की कवरेज करने गये पत्रकारों पर होटल के कर्मचारियों ने हमला किया, जिसके बाद पुलिस ने दो कर्मचारियों को हिरासत में लिया है.

सूत्रों के अनुसार, यह घटना दोपहर करीब 3:30 बजे हुई. होटल की छत पर बने किचन में अचानक आग लग गयी. होटल कर्मचारियों और राहगीरों ने धुएं का गुबार देखकर तुरंत इसकी सूचना दी. आधे घंटे के भीतर ही आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन कुछ सामान जलकर खाक हो गया. आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है, हालांकि शुरुआती अनुमान है कि यह शॉर्ट सर्किट के कारण लगी होगी. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

उधर, घटना की खबर मिलते ही विभिन्न मीडिया संस्थानों के पत्रकार कवरेज के लिए होटल पहुंचे. तभी होटल के कर्मचारियों ने पत्रकारों पर हमला कर दिया. उनके साथ हाथापाई, धक्का-मुक्की और मारपीट की गयी. एक पत्रकार की कमीज भी फाड़ दी गयी. आरोप है कि यह सब बागुईहाटी थाने के पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में हुआ. पत्रकारों ने इस संबंध में बागुईहाटी थाने में शिकायत दर्ज करायी है. शिकायत के बाद पुलिस ने होटल के दो कर्मचारियों को हिरासत में लिया है. मौके पर मौजूद राजारहाट न्यूटाउन के विधायक तापस चट्टोपाध्याय ने होटल अधिकारियों से बात की और पत्रकारों को हर तरह के सहयोग का आश्वासन दिया है. पुलिस ने कहा है कि घटना की पूरी जांच की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akhilesh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola