ePaper

सिलीगुड़ी में अाभूषण की दुकान में दिनदहाड़े डकैती

Updated at : 23 Jun 2025 1:25 AM (IST)
विज्ञापन
सिलीगुड़ी में अाभूषण की दुकान में दिनदहाड़े डकैती

Siliguri: A policeman opens the gate of a jewellery shop which was locked by robbers while leaving after looting the shop, in Siliguri, West Bengal, Sunday, June 22, 2025. (PTI Photo)(PTI06_22_2025_000271B)

सिलीगुड़ी शहर के हिलकार्ट रोड में रविवार को दिनदहाड़े आभूषण की एक दुकान में डकैती से सनसनी फैल गयी.

विज्ञापन

हिलकार्ट रोड स्थित दुकान को बनाया निशाना

पिस्तौल का भय दिखाकर सुरक्षाकर्मियों एवं दुकान के कर्मचारियों को बांध कर की लूटपाट, दो गिरफ्तार

संवाददाता, कोलकाता

सिलीगुड़ी शहर के हिलकार्ट रोड में रविवार को दिनदहाड़े आभूषण की एक दुकान में डकैती से सनसनी फैल गयी. डकैतों के दल ने सुरक्षाकर्मियों को बांध दिया तथा कर्मचारियों पर पिस्तौल तान कर दुकान से 27 किलोग्राम सोने व हीरे के जेवरात समेटकर फरार हो गये.

जानकारी के मुताबिक, छह से सात की संख्या में आये डकैतों ने वारदात को अंजाम दिया. दुकान के सामने बाइक लगाकर वे दुकान में घुस गये. सुरक्षाकर्मियों ने बताया कि वे सभी पहले दुकान में गहने देखते रहे. सभी तरह के गहने देखने के बाद दाम भी पूछा. अचानक सभी ने पिस्तौल निकाल कर कर्मचारियों को एक जगह खड़ा होने का निर्देश दिया. पहले सुरक्षाकर्मियों को बांध कर उनके साथ मारपीट की. दुकान के कर्मचारियों के माथे पर पिस्तौल सटाकर शौचालय के पास उनका हाथ बांध दिया. इसके बाद दुकान में पड़े गहनों को बैग में भर कर दुकान के मुख्य गेट पर ताला लगाकर सभी बाइक से भाग निकले.

दुकान मालिक का कहना है कि कुल 27 किलो सोने व हीरे के गहनों की लूट हुई है. सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट की ओर से बताया गया कि ट्रैफिक पुलिस की तत्परता से भाग रहे एक डकैत को पकड़ने में कामयाबी मिली. उसे सिलीगुड़ी थाने में लाकर पूछताछ की जा रही है. बाद में खालपाड़ा आउट पोस्ट से भी एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया. आरोपी के पास से आग्नेयास्त्र बरामद किया गया है. खुफिया विभाग और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के अधिकारियों ने दुकान का दौरा किया. बाद में पुलिस आयुक्त सी सुधाकर ने भी दुकान का दौरा किया. सूचना मिलने के बाद मेयर व विधायक भी वहां पहुंचे. पुलिस ने बताया कि भागते समय डकैत दुकान के कर्मचारियों व सुरक्षाकर्मियों के मोबाइल फोन भी साथ ले गये. मोबाइल का लोकेशन ट्रैक कर बाकी डकैतों की तलाश की जा रही है. शहर के विभिन्न इलाकों में नाका चेकिंग शुरू की गयी है. दुकान के एक कर्मचारी रक्षित देवनाथ ने बताया कि ग्राहक बन कर सभी दुकान में घुसे थे. बाद में पिस्तौल निकाल कर सभी को शौचालय के पास बांध दिया. उन्होंने बताया कि तीन से चार लोगों ने सबसे ज्यादा उनकी ही पिटाई की. पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है. भाजपा विधायक ने शहर की सुरक्षा पर सवाल उठाया. वहीं मेयर गौतम देव ने कहा कि पुलिस की तत्परता से ही दो डकैतों को गिरफ्तार किया जा सका है. पुलिस आयुक्त सी सुधाकर ने बताया कि मामले की जांच चल रही है. इसके अलावा वह और कोई जानकारी नहीं दे सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola