विद्यासागर सेतु की शुरू की गयी जांच, अगले दो दिनों तक जारी रहेगी

Updated:
विज्ञापन
विद्यासागर सेतु की शुरू की गयी जांच, अगले दो दिनों तक जारी रहेगी

विद्यासागर सेतु (सेकेंड हुगली ब्रिज) पर शुक्रवार सुबह 4.30 बजे से विशेषज्ञों द्वारा ब्रिज की टेस्टिंग का काम शुरू कर दिया गया.

विज्ञापन

कोलकाता. विद्यासागर सेतु (सेकेंड हुगली ब्रिज) पर शुक्रवार सुबह 4.30 बजे से विशेषज्ञों द्वारा ब्रिज की टेस्टिंग का काम शुरू कर दिया गया. टेस्टिंग का काम शुरू करने के पहले ही ब्रिज पर जाने के सभी रास्तों पर पुलिस की तरफ से बैरिकेडिंग कर दिया गया था. जिससे सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद थी. कुछ बाइक व बड़े वाहन चालकों को इसकी जानकारी नहीं होने के कारण उन्हें ब्रिज से वापस लौटना पड़ा. पुलिस की तरफ से ब्रिज में जाने के सभी रास्तों पर वहां गलती से आने वाले वाहन चालकों की मदद के लिए वहां पुलिसकर्मियों की तैनाती की गयी थी. वे चालकों को वैकल्पिक मार्ग के बारे में जानकारी दे रहे थे. इधर, ब्रिज की टेस्टिंग के कार्य को लेकर कोलकाता पुलिस की तरफ से कहा गया कि शुक्रवार सुबह 4.30 बजे से 7.30 बजे तक तीन घंटे तक ब्रिज पर टेस्टिंग का काम सफल रहा. आगामी दो दिन शनिवार एवं रविवार को भी इसी समय सुबह 4.30 बजे से 7.30 बजे तक ब्रिज के विभिन्न हिस्सों में कई तरह की टेस्टिंग का बाकी बचे काम को पूरा किया जायेगा. इसके बाद सोमवार से अन्य सामान्य दिनों की तरह ब्रिज पर 24 घंटे सभी वाहनों की आवाजाही सामान्य कर दी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sandip Tiwari

लेखक के बारे में

By Sandip Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola