14 लाख बकाया वसूलने के लिए बीमा एजेंट का अपहरण

Updated at : 31 Jan 2025 1:55 AM (IST)
विज्ञापन
14 लाख बकाया वसूलने के लिए बीमा एजेंट का अपहरण

कार में पुरी से कोलकाता स्थित घर तक पहुंचाने के नाम पर बीमा एजेंट का अपहरण कर उसके घरवालों से 14 लाख रुपये फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

तीन आरोपी गिरफ्तार

कोलकाता. कार में पुरी से कोलकाता स्थित घर तक पहुंचाने के नाम पर बीमा एजेंट का अपहरण कर उसके घरवालों से 14 लाख रुपये फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. रवींद्र सरोवर थाने की पुलिस ने उत्तर 24 परगना के हाबरा में तलाशी अभियान चला कर छारूर अहमद वैद्य उर्फ हीरू और उसके भाई मिथुन वैद्य को गिरफ्तार किया. उनके कब्जे से कौशिक लाहिड़ी (51) को मुक्त कराया गया. दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस टीम ने खड़गपुर में छापेमारी कर वहां से चित्तरंजन राय नामक एक और आरोपी को भी गिरफ्तार किया. पता चला कि इस अपहरण के पीछे चिटफंड व माइक्रोफाइनेंस में पैसे का लेनदेन है. पीड़ित गरियाहाट रोड का निवासी है.

गिरफ्तार हीरू ने बताया कि कौशिक ने 2.5 करोड़ रुपये का ऋण दिलाने के बदले उससे 14 लाख रुपये बतौर प्रोसेसिंग फीस लिया था. लेकिन ऋण नहीं मिला और न ही 14 लाख रुपये लौटाये. इस बीच, हीरू को अपने परिचित चित्तरंजन राय से खबर मिली कि कौशिक कार्यालय के काम से पुरी गया है. चित्तरंजन और हीरू कार लेकर पुरी पहुंचे. वहां इन लोगों ने कौशिक से मुलाकात की. इसके बाद कौशिक को गोलपार्क स्थित उसके घर पर छोड़ देने के बहाने हीरू ने अपनी कार में बैठा लिया. फिर उसे हाबरा में अपने घर ले गये. वहां उसका अपहरण कर कौशिक की पत्नी को फोन कर 14 लाख रुपये की फिरौती मांगी. कौशिक की पत्नी ने वकील राजदीप हाल्दार की मदद से रवींद्र सरोवर पुलिस थाने में अपहरण की शिकायत दर्ज करायी. पुलिस ने जांच शुरू कर अपहृत कौशिक को हाबरा से मुक्त करा लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola