हमारा बूथ, सबसे मजबूत अभियान को जमीनी स्तर पर लागू करें : शाह

Updated:
विज्ञापन
हमारा बूथ, सबसे मजबूत अभियान को जमीनी स्तर पर लागू करें : शाह

केंद्रीय गृहमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे के लिए शुक्रवार रात कोलकाता पहुंचे. उन्होंने शहर के एक होटल में भाजपा कोर कमेटी के सदस्यों के साथ एक अनौपचारिक बैठक की.

विज्ञापन

कोलकाता.

केंद्रीय गृहमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे के लिए शुक्रवार रात कोलकाता पहुंचे. उन्होंने शहर के एक होटल में भाजपा कोर कमेटी के सदस्यों के साथ एक अनौपचारिक बैठक की. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि शाह ने कोर कमेटी के सदस्यों के साथ एक अनौपचारिक बैठक की, जिसमें पश्चिम बंगाल की मौजूदा राजनीतिक स्थिति और पार्टी की ओर से चुनाव प्रचार के दौरान उठाये जाने वाले मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गयी.

होटल में भाजपा नेताओं के साथ की बैठक : वरिष्ठ नेता ने बताया कि लगभग एक घंटे तक चली इस बैठक में भूपेंद्र यादव, सुनील बंसल, बिप्लब देव, शमिक भट्टाचार्य, सुकांत मजूमदार और शुभेंदु अधिकारी समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे. उन्होंने बताया कि यह एक अनौपचारिक बैठक थी, जो अमित शाह के न्यूटाउन स्थित होटल पहुंचने पर हुई. इसमें जाहिर तौर पर बंगाल की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर चर्चा हुई, क्योंकि श्री शाह ने लोगों की राय पूछी. इसके अलावा बंगाल के लिए नियुक्त पार्टी पर्यवेक्षक भी बैठक में शामिल थे.

भाजपा सूत्रों का कहना है कि अमित शाह ने बैठक के दौरान बंगाल में संगठन की जमीनी स्थिति की बारीकी से समीक्षा की और यह जाना कि किस क्षेत्र में पार्टी को और मजबूत करने की जरूरत है. हालांकि बैठक में हुई चर्चा का आधिकारिक विवरण सामने नहीं आया है.

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पिछले कुछ महीनों से लगातार बंगाल दौरे पर आ रहे हैं. मंदिर दर्शन से लेकर जनसभाओं तक, भाजपा नेतृत्व का स्पष्ट उद्देश्य राज्य की जनता के मन को समझ कर उसी के अनुरूप चुनावी रणनीति तैयार करना है.

एक महीने में शाह का बंगाल का दूसरा दौरा : यह एक महीने में अमित शाह का पश्चिम बंगाल का यह दूसरा दौरा है. इससे पहले, उन्होंने पिछले साल 30-31 दिसंबर को पार्टी संगठन से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों और सार्वजनिक आयोजनों में हिस्सा लेने के लिए कोलकाता का दौरा किया था. राज्य में इस साल अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होने हैं.

विज्ञापन
Bijay Kumar

लेखक के बारे में

By Bijay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola