मेरा आतंकियों से संबंध होने का दावा भाजपा साबित कर दे, तो दे दूंगी इस्तीफा: मुख्यमंत्री

Updated at : 19 Feb 2025 1:47 AM (IST)
विज्ञापन
मेरा आतंकियों से संबंध होने का दावा भाजपा साबित कर दे, तो दे दूंगी इस्तीफा: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा के विधायकों की ओर से उन पर बांग्लादेश और जम्मू-कश्मीर के आतंकवादियों तथा कट्टरपंथियों से संबंध होने के लगाये गये आरोपों को मंगलवार को खारिज कर दिया.

विज्ञापन

मुस्लिम लीग का नेता कहने पर भड़कीं सीएम, कहा- बीजेपी के आरोपों पर पीएम को लिखूंगी खत

संवाददाता, कोलकातामुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा के विधायकों की ओर से उन पर बांग्लादेश और जम्मू-कश्मीर के आतंकवादियों तथा कट्टरपंथियों से संबंध होने के लगाये गये आरोपों को मंगलवार को खारिज कर दिया. सुश्री बनर्जी ने कहा कि अगर भाजपा इस तरह के दावे साबित कर देती है तो वह अपने पद से इस्तीफा दे देंगी. विधानसभा के बजट अधिवेशन में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा में भाग लेते हुए मुख्यमंत्री ने उनके खिलाफ ‘निराधार टिप्पणी’ करने के लिए भाजपा विधायकों की आलोचना की और कहा कि वह इस तरह के दावों की शिकायत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखेंगी.सुश्री बनर्जी ने कहा: अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता भाजपा विधायकों को नफरत फैलाने वाले भाषण देने और लोगों को बांटने की अनुमति नहीं देती है. उन्होंने धर्मनिरपेक्षता और सभी समुदायों के शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व में अपने विश्वास पर जोर दिया. मुख्यमंत्री ने दावा किया कि भाजपा अपने राजनीतिक हितों की पूर्ति के लिए धर्म का इस्तेमाल कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola