लॉकअप में भी हुमायूं का उत्पात, पुलिस अधिकारी पर किया हमला

Updated:
विज्ञापन
लॉकअप में भी हुमायूं का उत्पात, पुलिस अधिकारी पर किया हमला

कोर्ट से पुलिस हिरासत में भेजे जाने के बाद भी हुमायूं ने पुलिसकर्मियों पर हमले किये.

विज्ञापन

बनगांव. पूर्व बर्दवान के मेमारी में अपने माता-पिता की हत्या के बाद उत्तर 24 परगना के बनगांव स्थित एक मदरसे में चार लोगों पर चाकू से हमला करने वाले गिरफ्तार इंजीनियर हुमायूं कबीर ने पुलिस लॉकअप में भी उत्पात मचाया. कोर्ट से पुलिस हिरासत में भेजे जाने के बाद भी हुमायूं ने पुलिसकर्मियों पर हमले किये. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, लॉकअप में उससे पूछताछ करने गये कई पुलिसकर्मियों पर उसने हमला किया और उन्हें परेशान किया. उसने एक पुलिस अधिकारी को घूंसा मारकर उनका चश्मा तोड़ दिया और उनके शरीर पर सब्जी भी फेंकी. बार-बार पूछताछ के लिए जाने पर पुलिस अधिकारी उसके हमले के शिकार हो रहे हैं. गिरफ्तारी के बाद पहली रात ही उसने एक पुलिस अधिकारी पर सब्जी फेंक दी थी. एक पुलिसकर्मी का पैर भी हुमायूं के हमले से जख्मी हो गया है. शनिवार को बनगांव थाने की पुलिस ने उसे मेमारी थाने के हवाले कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sandip Tiwari

लेखक के बारे में

By Sandip Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola