ePaper

निम्न दबाव के कारण भारी बारिश के आसार

Updated at : 04 Sep 2025 2:00 AM (IST)
विज्ञापन
निम्न दबाव के कारण भारी बारिश के आसार

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) ने उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण गुरुवार तक दक्षिण बंगाल के कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावना जतायी है.

विज्ञापन

कोलकाता. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) ने उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण गुरुवार तक दक्षिण बंगाल के कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावना जतायी है. बुधवार को जारी एक बुलेटिन में कहा गया कि पश्चिम बंगाल के दक्षिणी हिस्से के सभी जिलों में एक-दो स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश, बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने के आसार हैं. विभाग ने बताया कि पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर, दक्षिण 24 परगना और झाड़ग्राम में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश (सात से 11 सेंटीमीटर) की संभावना है.

बुलेटिन में कहा गया है कि राज्य के उत्तरी जिलों जलपाईगुड़ी और अलीपुरदुआर में भी गुरुवार सुबह तक भारी बारिश हो सकती है. सक्रिय मानसूनी प्रवाह के कारण उत्तर बंगाल के सभी जिलों में एक-दो स्थानों पर मेघगर्जन, बूंदाबांदी, बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की संभावना है. गुरुवार तक कोलकाता में सामान्य तौर पर बादल छाये रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश के एक-दो दौर हो सकते हैं. बुलेटिन के अनुसार, बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे तक बीते 24 घंटे में दीघा में सर्वाधिक 40 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी, जबकि कोलकाता के अलीपुर क्षेत्र में 30 मिलीमीटर बारिश हुई.

इसके अलावा अलीपुरदुआर जिले के दलगांव चाय बागान क्षेत्र में इसी अवधि के दौरान 60 मिलीमीटर बारिश हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola