ePaper

शिक्षक नियुक्ति घोटाला : पार्थ की जमानत पर सुनवाई टली

Updated at : 14 Aug 2025 1:27 AM (IST)
विज्ञापन
शिक्षक नियुक्ति घोटाला : पार्थ की जमानत पर सुनवाई टली

पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने नियुक्ति भ्रष्टाचार से जुड़े सीबीआइ के एक मामले में जमानत के लिए कलकत्ता उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी, जिस पर बुधवार को उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति शुभ्रा घोष की पीठ में सुनवाई होनी थी.

विज्ञापन

संवाददाता, कोलकाता

पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने नियुक्ति भ्रष्टाचार से जुड़े सीबीआइ के एक मामले में जमानत के लिए कलकत्ता उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी, जिस पर बुधवार को उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति शुभ्रा घोष की पीठ में सुनवाई होनी थी. लेकिन मामले की सुनवाई स्थगित कर दी गयी. सुनवाई की शुरुआत में सीबीआइ ने अदालत से कुछ और समय देने का अनुरोध किया. न्यायमूर्ति शुभ्रा घोष ने आवेदन स्वीकार कर लिया.

प्राथमिक शिक्षक नियुक्ति भ्रष्टाचार मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 2022 में पार्थ चटर्जी को गिरफ्तार किया था. बाद में पूर्व शिक्षा मंत्री पर ग्रुप सी और ग्रुप डी समेत कई भर्ती भ्रष्टाचार के मामलों में शामिल रहने का आरोप लगा. इसके बाद ईडी के साथ-साथ सीबीआइ ने भी इस मामले की जांच शुरू की. उन्होंने भी पार्थ को गिरफ्तार किया, जो जेल में थे. सीबीआइ ने आरोप लगाया कि पार्थ कई नियुक्ति भ्रष्टाचार मामलों में शामिल थे. पार्थ चटर्जी ने ऐसे ही एक मामले में जमानत के लिए उच्च न्यायालय में अर्जी दी थी.

केंद्र सरकार के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल बुधवार को न्यायमूर्ति शुभ्रा घोष की अदालत में पेश नहीं हो सके. इसी कारण सीबीआइ ने न्यायाधीश से कुछ और समय मांगा. न्यायमूर्ति घोष ने कहा कि सीबीआइ के अनुरोध पर सुनवाई स्थगित की गयी है. अदालत ने कहा कि मामले की अगली सुनवाई एक सितंबर को होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola