नदिया : बच्चे की हत्या के आरोप में दादी गिरफ्तार
Published by : SUBODH KUMAR SINGH Updated At : 06 Oct 2025 12:36 AM
पांच साल के बच्चे को पानी में डूबा कर हत्या करने के आरोप में दादी को गिरफ्तार किया गया है
कल्याणी. नदिया जिले के कृष्णानगर कोतवाली थाने के जलालखली इलाके में पांच साल के बच्चे को पानी में डूबा कर हत्या करने के आरोप में दादी को गिरफ्तार किया गया है. परिवार ने आरोपी को मौत की सजा देने की मांग की है. मृतक के रिश्तेदार जयदेव माली ने कहा कि पांच साल के बच्चे को उसकी दादी तालाब में ले जाकर डूबा कर मार डाला. आरोप है कि दोपहर के समय जब सभी घर में सो रहे थे, तभी दादी बच्चे तालाब में ले जाकर उसे डुबो दिया. घटना की सूचना पाते ही कृष्णानगर कोतवाली थाने की पुलिस ने शव को बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










