आम लोगों की ताकत को नजरअंदाज न करे सरकार : राज्यपाल

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 09 Oct 2024 1:57 AM

विज्ञापन

मंगलवार को राजभवन के गोशाला कम्पाउंड में राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने दुर्गापूजा उत्सव का उद्घाटन किया. मौके पर राज्यपाल ने कहा कि यह बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है.

विज्ञापन

संवाददाता, कोलकाता

मंगलवार को राजभवन के गोशाला कम्पाउंड में राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने दुर्गापूजा उत्सव का उद्घाटन किया. मौके पर राज्यपाल ने कहा कि यह बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है. जब असुरी शक्तियां बढ़ जाती हैं, तो उनका नाश करने के लिए मां दुर्गा जैसी शक्ति व देवी का अवतरण होता है. हमें इस बात का ध्यान रखना होगा कि किसी के साथ भी अन्याय न हो. अत्याचार न हो. लेकिन आज जो बंगाल की स्थिति है, इससे आम लोग काफी दुखी व आहत हैं. आरजी कर की घटना में अभी तक इंसाफ नहीं हुआ है.

डॉक्टर लगातार आंदोलन कर रहे हैं. लोग निरंतर उन्हें सपोर्ट करते हुए न्याय की मांग कर रहे हैं. राज्यपाल ने कुछ उदाहरणों के साथ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ओर इशारा किया कि आम लोगों की ताकत, उन लोगों से ज्यादा है, जो पावर में हैं. कभी भी आम लोगों की ताकत को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. लोगों के दर्द व तकलीफ को समझते हुए राज्य सरकार को अपने विवेक से काम लेना चाहिए,

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola