बंगाल के लिए खुशखबरी! सिलिकॉन वैली आईटी परिसर में 100 करोड़ का निवेश, 9000 लोगों को मिलेगी नौकरी

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर.

Good News For West Bengal: पश्चिम बंगाल के युवाओं के लिए अच्छी खबर है. फ्यूजन सीएक्स अपना नया कॉम्प्लेक्स कोलकाता में बनायेगी. इसमें 9000 लोगों को नौकरी मिलेगी. क्या करती है कंपनी, कहां से हुई इसकी शुरुआत और आगे की क्या है योजना, यहां पढ़ें.

विज्ञापन

Good News For West Bengal: ग्राहक अनुभव (कस्टमर एक्सपीरियंस) और बिजनेस प्रोसेस सॉल्यूशंस (बीपीओ) सेवाएं उपलब्ध कराने वाली बहुराष्ट्रीय कंपनी फ्यूजन सीएक्स पश्चिम बंगाल में अगले 3 साल में 100 करोड़ रुपए का निवेश करेगी. कंपनी न्यू टाउन स्थित बंगाल सिलिकॉन वैली प्रौद्योगिकी केंद्र में आईटी एवं आईटीईएस परिसर स्थापित करेगी.

11 मंजिला कॉम्प्लेक्स बनायेगी कंपनी

कोलकाता मुख्यालय वाली कंपनी ने बयान में कहा कि उसने एक्शन एरिया-2 में 1.06 एकड़ भूमि प्राप्त कर ली है. यहां लगभग 2 लाख वर्ग फुट क्षेत्रफल में 11 मंजिला अत्याधुनिक परिसर बनाया जायेगा.

9000 से अधिक लोगों को मिलेगा रोजगार

फ्यूजन सीएक्स के सह-संस्थापक, प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पंकज धानुका ने कहा कि इस परियोजना के पूरी क्षमता से शुरू होने पर 9,000 से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में प्रतिभाशाली मानव संसाधन, बेहतर होते बुनियादी ढांचे और पूर्वी तथा पूर्वोत्तर भारत के प्रवेश द्वार के रूप में इसकी रणनीतिक स्थिति कंपनी के विस्तार के लिए अनुकूल है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

2004 में बंगाल से शुरू हुआ था कंपनी का सफर

धानुका ने कहा कि कंपनी ने वर्ष 2004 में पश्चिम बंगाल से अपना सफर शुरू किया था. आज फ्यूजन सीएक्स 15 देशों में परिचालन कर रही है और उसके 15,000 से अधिक कर्मचारी हैं. पश्चिम बंगाल अब भी कंपनी का सबसे बड़ा ऑफशोर डिलिवरी केंद्र बना हुआ है.

बंगाल के 5 जिलों में हैं कंपनी के डिलीवरी केंद्र

वर्तमान में कंपनी के कोलकाता, हावड़ा, दुर्गापुर, कल्याणी और सिलीगुड़ी में 5 डिलीवरी केंद्र हैं, जहां 4,700 से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं. ये केंद्र दूरसंचार, ई-कॉमर्स, बैंकिंग एवं वित्तीय सेवाओं (बीएफएसआई), स्वास्थ्य सेवा और खुदरा क्षेत्र के ग्राहकों को सेवाएं प्रदान करते हैं.

Good News: 3 महीने में 4 ई-कॉमर्स कंपनियों को जोड़ा

कंपनी ने बताया कि अगस्त, 2025 में सिलीगुड़ी में शुरू किये गये ई-कॉमर्स विशिष्टता केंद्र ने संचालन शुरू होने के 3 महीने के भीतर ही 4 प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनियों को ग्राहक के रूप में जोड़ा है.

35 प्रतिशत की दर से बढ़ रही कंपनी

उन्होंने कहा कि कंपनी पिछले कुछ वर्षों से करीब 35 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर्ज कर रही है. कृत्रिम मेधा (एआई) आधारित सेवाओं के विस्तार के कारण चालू वित्त वर्ष में भी यही रफ्तार जारी रहने की उम्मीद है. उन्होंने यह भी बताया कि कंपनी को भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) से 1,000 करोड़ रुपए के प्रस्तावित आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए मंजूरी मिल चुकी है.

इसे भी पढ़ें : बंगाल में खुलेंगीं 8,000 बंद फैक्टरियां, बोले डिंडा- एमएसएमइ बनेगा विकास का इंजन

विज्ञापन
मिथिलेश झा

लेखक के बारे में

By मिथिलेश झा

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola