घर-घर जाकर नो मैपिंग श्रेणी के मतदाताओं की करें जांच : ममता

Updated:
विज्ञापन
घर-घर जाकर नो मैपिंग श्रेणी के मतदाताओं की करें जांच : ममता

पश्चिम बंगाल में एसआइआर के दौरान सुनवाई प्रक्रिया में और तीन दिन बचे हैं. इसी बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार की रात अपने आवास पर पार्टी के बीएलए 2 के साथ महत्वपूर्ण बैठक की.

विज्ञापन

सीएम ने अपने आवास पर बीएलए-2 के साथ की महत्वपूर्ण बैठक

संवाददाता, कोलकाता

पश्चिम बंगाल में एसआइआर के दौरान सुनवाई प्रक्रिया में और तीन दिन बचे हैं. इसी बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार की रात अपने आवास पर पार्टी के बीएलए 2 के साथ महत्वपूर्ण बैठक की. सुश्री बनर्जी ने बीएलए-2 से कहा कि अब तक जिन मतदाताओं के नाम नो मैपिंग श्रेणी में हैं, उनके घर-घर जायें और जांच करें. सीएम ने कहा है कि मतदाता सूची से जिनका भी नाम कटा है या जिन्हें अब तक अनमैप्ड बताया गया है, उनके घर-घर जायें और स्वयं जाकर देखें कि वहां कोई है या नहीं. उन्होंने बीएलए 2 से कहा कि राज्य में जानबूझ कर वैध मतदाताओं के नाम काटे जा रहे हैं. इसलिए हमें इसकी पूरी जांच स्वयं करनी होगी. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में कितने लोगों के नाम तार्किक विसंगतियों की सूची में शामिल हैं, उन्होंने यह सूची प्रस्तुत करने के लिए कहा है. सीएम ने कहा है कि किसी भी वैध मतदाता का नाम नहीं हटाया जाना चाहिए और प्रत्येक हटाये गये नाम की डोर-टू-डोर जांच की जानी चाहिए, ताकि किसी भी कमी को समय रहते दूर किया जा सके.

विज्ञापन
Akhilesh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola