ePaper

कल्याणी: पति के सामने महिला से गैंगरेप, आठ आरोपी गिरफ्तार

Updated at : 31 Oct 2024 1:42 AM (IST)
विज्ञापन
कल्याणी: पति के सामने महिला से गैंगरेप, आठ आरोपी गिरफ्तार

नदिया जिले के कल्याणी में पति के सामने एक गृहिणी के साथ ‘सामूहिक दुष्कर्म’ की जघन्य घटना सामने आयी है.

विज्ञापन

बैरकपुर एक्सप्रेसवे के पास बदमाशों ने दंपती पर किया हमलाप्रतिनिधि, कल्याणी नदिया जिले के कल्याणी में पति के सामने एक गृहिणी के साथ ‘सामूहिक दुष्कर्म’ की जघन्य घटना सामने आयी है. इस घटना के सिलसिले में कल्याणी थाना पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार सभी आरोपी उत्तर 24 परगना के कांचरापाड़ा के रहने वाले हैं. फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का दौरा किया. पुलिस के मुताबिक, मंगलवार रात दंपती कल्याणी-बैरकपुर एक्सप्रेसवे के पास कल्याणी रेलवे पुल से गुजर रहा था. पास में ही कई बदमाश बैठकर शराब पी रहे थे. कथित तौर पर आरोपियों ने महिला को कल्याणी रेलवे पुल से उठा लिया. फिर कल्याणी-बैरकपुर एक्सप्रेसवे के पास क्रॉसिंग के नजदीक ले जाकर पति के सामने सामूहिक दुष्कर्म किया. शोर सुनकर आसपास के लोग जब घटनास्थल पर पहुंचे तो अपराधियों ने उनका भी पीछा किया. बुधवार सुबह पीड़िता और उसके परिवार ने कल्याणी थाने में शिकायत दर्ज करायी. पुलिस ने तुरंत जांच की. कांचरापाड़ा से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. उनसे पूछताछ के बाद चार और लोगों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार लोगों को पुलिस ने कल्याणी कोर्ट में पेश किया. आरोपियों को सात दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है. इस बीच, फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुुंची. तीन फॉरेंसिक विशेषज्ञों की एक टीम ने बुधवार को घटनास्थल का दौरा किया. वहां से टूटी हुईं कांच की चूड़ियां और टिफिन बॉक्स मिला. पुलिस हर चीज पर गौर कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola