सीआरपीएफ जवान के नाम पर करोड़ों का फर्जीवाड़ा

Published by : GANESH MAHTO Updated At : 02 Nov 2025 2:22 AM

विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में इस फर्जीवाड़े के तार कोलकाता से जुड़े होने की आशंका जतायी जा रही है.

विज्ञापन

जवान को आयकर विभाग से 10.51 करोड़ रुपये के लेनदेन का नोटिस मिलने पर मामले का खुलासा हुआ डीएसपी गीतिका साहू ने बताया : कंपनी रजिस्ट्रेशन और बैंकिंग लेनदेन के दस्तावेजों की बारीकी से जांच की जा रही है कोलकाता. छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें एक सीआरपीएफ जवान विशेष कुमार कश्यप के नाम पर फर्जी कंपनी बनाकर करोड़ों रुपये का लेनदेन किया गया. प्रारंभिक जांच में इस फर्जीवाड़े के तार कोलकाता से जुड़े होने की आशंका जतायी जा रही है. जवान को आयकर विभाग से 10.51 करोड़ रुपये के लेनदेन का नोटिस मिलने पर मामले का खुलासा हुआ. जांच में पता चला कि कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने उनके पैन कार्ड का दुरुपयोग करके फर्जी कंपनी रजिस्टर करायी और उसी के नाम से भारी लेनदेन किया. नोटिस मिलने के बाद जवान ने बकावंड थाना में शिकायत दर्ज करायी. बस्तर पुलिस ने मामला भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) के तहत दर्ज किया. बस्तर साइबर पुलिस इस फर्जीवाड़े की तकनीकी जांच में जुटी है. डीएसपी गीतिका साहू ने बताया कि कंपनी रजिस्ट्रेशन और बैंकिंग लेनदेन के दस्तावेजों की बारीकी से जांच की जा रही है. प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि इस फर्जीवाड़े का नेटवर्क कोलकाता से जुड़ा हो सकता है. कोलकाता में लिंक की पुष्टि के लिए पुलिस की एक टीम रवाना हो चुकी है. सूत्रों के अनुसार, लेनदेन जिन बैंक खातों के माध्यम से हुआ, वे पूर्वी भारत के निजी बैंकों से जुड़े हैं. पुलिस ने उन खातों की डिटेल्स मंगायी हैं. पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने पैन, आधार और बैंक संबंधी दस्तावेज किसी अज्ञात व्यक्ति या संस्था के साथ साझा न करें, क्योंकि साइबर अपराधी अब फर्जी कंपनियां बनाकर पहचान की चोरी के माध्यम से बड़े घोटाले कर रहे हैं. विशेष कुमार कश्यप ने कहा कि उन्होंने कभी कोई कंपनी नहीं खोली और न ही किसी को अपने दस्तावेज उपयोग की अनुमति दी. उन्होंने न्याय की मांग की है. पुलिस का कहना है कि यह मामला सिर्फ पहचान के दुरुपयोग का नहीं, बल्कि इसके पीछे संगठित साइबर गिरोह होने की भी आशंका है. आने वाले दिनों में इस प्रकरण से जुड़े अन्य नामों का खुलासा हो सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GANESH MAHTO

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola