कॉल सेंटर की आड़ में धोखाधड़ी, पांच गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
कॉल सेंटर की आड़ में धोखाधड़ी, पांच गिरफ्तार

आरोपियों के नाम मासूम आलम (33), महसिन आलम (36), इमामुद्दीन (32), शेख अमन (24) और शेख राहुल (22) बताये गये हैं.

विज्ञापन

कोलकाता. कॉल सेंटर चलाने की आड़ में लोगों से धोखाधड़ी करनेवाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए कोलकाता पुलिस के साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के नाम मासूम आलम (33), महसिन आलम (36), इमामुद्दीन (32), शेख अमन (24) और शेख राहुल (22) बताये गये हैं. इमामुद्दीन इंटाली और राहुल इकबालपुर के निवासी हैं, जबकि शेष आरोपी तपसिया के रहनेवाले हैं. गत मंगलवार को पुलिस ने तपसिया और दक्षिण 24 परगना के विष्णुपुर में अभियान चलाया था. विष्णुपुर इलाका स्थित कॉल सेंटर से पांच मोबाइल फोन, दो लैपटॉप, एक वाईफाई राउटर और कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किये गये हैं. पुलिस इस गिरोह के पीछे छिपे अन्य साजिशकर्ताओं की तलाश में जुट गयी है. कॉल सेंटर के जरिए किस तरह की ठगी की जा रही थी. इसकी भी जांच जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sandip Tiwari

लेखक के बारे में

By Sandip Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola