हनुमान मंदिर चोरी कांड का चौथा आरोपी धराया

Updated:
विज्ञापन
हनुमान मंदिर चोरी कांड का चौथा आरोपी धराया

लेकटाउन थाना क्षेत्र के बी ब्लॉक स्थित श्री बाल हनुमान मंदिर में 26 अगस्त की रात हुई दुस्साहसिक चोरी मामले में पुलिस ने चौथे फरार आरोपी शुभाशीष सरकार को भी गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

कोलकाता. लेकटाउन थाना क्षेत्र के बी ब्लॉक स्थित श्री बाल हनुमान मंदिर में 26 अगस्त की रात हुई दुस्साहसिक चोरी मामले में पुलिस ने चौथे फरार आरोपी शुभाशीष सरकार को भी गिरफ्तार कर लिया है. मंगलवार को बरामद आभूषण और अन्य सामान लेकटाउन थाना परिसर में वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में मंदिर प्रबंधन को सौंप दिये गये. मंदिर प्रमुख लाल बाबाजी ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की. 26 अगस्त की रात चोरों ने मंदिर में घुसकर सोने-चांदी के मुकुट, आभूषण, पूजा सामग्री और दानपेटी से नकदी समेत करोड़ों रुपये का सामान चुरा लिये थे. अगले दिन सुबह घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में भक्तों में भारी आक्रोश फैल गया था. सीसीटीवी फुटेज में चार चोर साफ दिखाई दिये थे. दो मंदिर के अंदर घुसे और दो बाहर निगरानी करते रहे. पुलिस ने फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान की और 48 घंटे के भीतर तीन चोरों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद कर लिया. पकड़े गये आरोपियों में बापन माझी, परान अली सरदार और सोनाई दास शामिल थे. अब चौथे आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही पूरा गिरोह पुलिस के शिकंजे में आ गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akhilesh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola