अलग-अलग स्थानों पर चार लोगों ने लगायी फांसी
Published by : GANESH MAHTO Updated At : 13 Sep 2025 2:11 AM
जादवपुर इलाके की बाघाजतीन कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर राहुल मंडल (28) को कमरे में फंदे पर लटका पाया गया.
कोलकाता. महानगर के चार अलग-अलग स्थानों पर दो वृद्ध महिलाओं समेत चार लोगों ने फंदे पर लटककर अपनी जान दे दी. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है. जादवपुर इलाके की बाघाजतीन कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर राहुल मंडल (28) को कमरे में फंदे पर लटका पाया गया. सूचना मिलते ही जादवपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. वहीं, बांसद्रोणी थाना क्षेत्र स्थित सरत पल्ली में शुक्रवार सुबह 11 बजे 60 वर्षीय इंद्राणी भट्टाचार्य को कमरे में फंदे पर लटका पाया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. उधर, बांसद्रोणी थाना क्षेत्र के कामडारी पूर्वपाड़ा में गुरुवार देर रात 11 बजे 75 वर्षीय सीमा हल्दर को घर की सीढ़ियों पर फंदे पर लटका पाया गया. वहीं, बालीगंज थाना क्षेत्र स्थित बेलतला रोड पर गुरुवार देर रात 11.30 बजे 51 वर्षीय मृत्युंजय मंडल को कमरे में फंदे पर लटका पाया गया. पुलिस इस घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है. पुलिस सूत्रों ने कहा कि सभी चारों मामलों की जांच जारी है और आत्महत्या के संभावित कारणों का पता लगाने के लिए मृतकों के परिवार और पड़ोसियों से पूछताछ की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










