गवाह की हत्या की साजिश के मामले में चार अरेस्ट

Updated:
विज्ञापन

शेख शाहजहां से जुड़े मामले में मुख्य गवाह भोलानाथ घोष की हत्या की साजिश के आरोप में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

बशीरहाट. शेख शाहजहां से जुड़े मामले में मुख्य गवाह भोलानाथ घोष की हत्या की साजिश के आरोप में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी का नाम नजरूल मोल्ला है. आठ लोगों के खिलाफ दर्ज मामले में इसका नाम भी शामिल है. नजाट थाने की पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है. मालूम हो कि इसके पहले पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है. उनके नाम गुलाम हुसैन मोल्ला, उत्तम सरदार उर्फ सुशांत और रूहुल कुद्दुस शेख है, लेकिन किसी का नाम दर्ज एफआइआर में नहीं है, लेकिन यह गिरफ्तारी एफआइआर में दर्ज नामों में प्रथम नाम है. इस गिरफ्तारी के बाद अब तक कुल चार गिरफ्तारी हो चुकी है.

एफआइआर में नामित आरोपियों में से एक शेख शाहजहां का बहनोई साबिर अली मोल्ला भी बताया जा रहा है, जो अब तक फरार है. पुलिस के मुताबिक, मिनाखां थाना के घुसीघाटी से सोमवार रात नजरूल मोल्ला को गिरफ्तार किया गया है.

मालूम हो कि नजाट थाना क्षेत्र के बसंती राजमार्ग पर बोयरमारी पेट्रोल पंप के पास गत बुधवार को भोलानाथ घोष बशीरहाट कोर्ट में गवाही देने जा रहे थे, तभी एक ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी थी. इस हादसे में भोलानाथ के बेटे सत्यजीत घोष (32) और कार चालक साहनूर मोल्ला (27) की मौके पर मौत हो गयी, जबकि भोलानाथ गंभीर रूप से घायल हो गये. परिजन इसे सड़क हादसा नहीं, बल्कि हत्या की साजिश मानते हैं.

उल्लेखनीय है कि भोलानाथ घोष शेख शाहजहां के घर पर राशन भ्रष्टाचार के मामले में ईडी अधिकारियों की छापेमारी के दौरान ईडी टीम पर हुए हमले के मुख्य गवाह हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola