भांगड़ में तृणमूल के पूर्व विधायक अराबुल के बेटे की गाड़ी पर हमला

Updated:
विज्ञापन
भांगड़ में तृणमूल के पूर्व विधायक अराबुल के बेटे की गाड़ी पर हमला

दक्षिण 24 परगना के भांगड़ इलाके में नये साल की शुरुआत के साथ ही राजनीतिक हिंसा से माहौल गरमा गया है.

विज्ञापन

संवाददाता, कोलकाता

दक्षिण 24 परगना के भांगड़ इलाके में नये साल की शुरुआत के साथ ही राजनीतिक हिंसा से माहौल गरमा गया है. तृणमूल कांग्रेस के भीतर कथित गुटीय संघर्ष एक बार फिर खुलकर सामने आया, जब रविवार सुबह पार्टी के पूर्व विधायक अराबुल इस्लाम के पुत्र और दक्षिण 24 परगना जिला परिषद के कर्माध्यक्ष हकीमुल इस्लाम के वाहन पर हमला किया गया. इस दौरान हकीमुल को घेरकर ‘गद्दार’ के नारे लगाये गये. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद स्थिति पर काबू पाया जा सका. घटना की पृष्ठभूमि शनिवार की है. शनिवार शाम भांगड़ के कुछ तृणमूल नेता (हकीमुल इस्लाम, कैजर अहमद (काइजर) और पंचायत समिति सदस्य ओदुद मोल्ला) डायमंड हार्बर सांगठनिक जिलाध्यक्ष शुभाशीष चक्रवर्ती से मिलने गये थे. आरोप है कि उसी रात ओदुद मोल्ला के काठालिया स्थित आवास पर कथित तृणमूल समर्थकों का एक दल पहुंचा और उन्हें धमकाया.

इसकी जानकारी मिलते ही रविवार सुबह हकीमुल इस्लाम अपने सहयोगियों के साथ ओदुद मोल्ला के घर पहुंचे. वहां से निकलते समय कुछ लोगों ने हकीमुल की गाड़ी को घेर लिया और उस पर हमला कर दिया. ‘गद्दार’ के नारे लगाये गये और हालात बेकाबू हो गये. सूचना मिलने पर उत्तर काशीपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. प्रदर्शनकारियों को हटाने के दौरान पुलिस के साथ हल्की धक्का-मुक्की भी हुई. बाद में पुलिस ने हकीमुल इस्लाम को सुरक्षित बाहर निकाला. हकीमुल इस्लाम ने सीधे तौर पर कैनिंग पूर्व के विधायक शौकत मोल्ला पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके समर्थकों ने पहले ओदुद मोल्ला को धमकी दी और बाद में उनकी गाड़ी पर हमला किया.

उन्होंने इलाके में बढ़ते आतंक का आरोप लगाते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की. वहीं, विधायक शौकत मोल्ला ने सभी आरोपों को खारिज किया. उन्होंने कहा कि जो लोग आपस में झगड़ा कर रहे हैं, वही दूसरों पर दोष मढ़ रहे हैं. उनके अनुसार, पार्टी में ‘गद्दारों’ के लिए कोई जगह नहीं है और जनता ऐसे लोगों को स्वीकार नहीं करती. फिलहाल, इलाके में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akhilesh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola