फेस्ट आइएनएसटीआरयूओ 2025 में एआइ व इनोवेशन पर फोकस

Updated:
विज्ञापन
फेस्ट आइएनएसटीआरयूओ 2025 में एआइ व इनोवेशन पर फोकस

छात्रों व एन्तरप्रीन्यौर्स के बौद्धिक जुड़ाव, रोमांचक प्रतियोगिताओं और नये रिसर्च के साथ संभावनाओं के द्वार खुलते हैं.

विज्ञापन

कोलकाता. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग साइंस एंड टेक्नोलॉजी (आइआइइएसटी) शिवपुर में अपने सालाना टेक्नो-मैनेजमेंट फेस्ट आइएनएसटीआरयूओ 2025 के 14वें एडिशन का आयोजन किया. ड्राइविंग इनोवेशन की थीम के साथ इस साल के एडिशन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मेटावर्स जैसी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी पर फोकस किया गया, जो अगली पीढ़ी के इनोवेटर्स और प्रॉब्लम-सॉल्वर्स के लिए एक प्लेटफॉर्म तैयार करेगा. समापन समारोह में आइआइइएसटी के एक अधिकारी ने बताया कि इस तीन दिवसीय समारोह में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग साइंस एंड टेक्नोलॉजी के फैकल्टी सदस्य, विशेषज्ञ और पूरे देश से विद्यार्थी व एन्तरप्रीन्यौर्स ने भाग लिया. कोलकाता के सबसे बड़े टेक्निकल फेस्ट और पूर्वी भारत के दूसरे सबसे बड़े फेस्ट के तौर पर प्रसिद्ध आइएनएसटीआरयूओ 2025 क्रिएटिविटी, कंपटीशन और कोलैबोरेशन का एक संगम बन गया, जहां युवाओं ने खुलकर अपने कौशल को अभिव्यक्त किया. यह बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम उद्यमियों व टेक उत्साही लोगों को एक नयी ऊर्जा से भर देता है, क्योंकि यहां विशेषज्ञों के अनुभवों से बहुत कुछ सीखने को मिलता है. छात्रों व एन्तरप्रीन्यौर्स के बौद्धिक जुड़ाव, रोमांचक प्रतियोगिताओं और नये रिसर्च के साथ संभावनाओं के द्वार खुलते हैं.

इस फेस्टिवल के मुख्य आकर्षण में रोबोवार और हैकस्प्रिंट गतिविधि रही. रोबोवार में स्टूडेंट्स द्वारा बनायी गयी बैटल मशीनों के बीच एक रोमांचक मुकाबला हुआ, जहां स्पाइक्स, ग्राइंडर और क्रशर से लैस गतिविधियां दिखायी गयीं. फेस्ट में हैकस्प्रिंट, जो 5,00,000 के कुल प्राइज पूल वाला 24 घंटे का नेशनल-लेवल का हैकाथॉन रहा, जहां प्रतिभागियों को एआइ साइबर सिक्योरिटी और हेल्थकेयर में इनोवेशन का इस्तेमाल करके असल दुनिया की समस्याओं को हल करने की स्किल सिखायी गयी. कई युवाओं को यहां इंटर्नशिप का अवसर भी प्रदान किया गया. सत्र में कई कंपनी के प्रतिनिधियों ने अपने अनुभव साझा किये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ganesh Mahto

लेखक के बारे में

By Ganesh Mahto

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola