मुस्लिम वोट का सौदा देख भावुक हुए फिरहाद, तृणमूल ने जारी किया हुमायूं का सनसनीखेज वीडियो

Updated at : 10 Apr 2026 8:13 AM (IST)
विज्ञापन
मुस्लिम वोट का सौदा देख भावुक हुए फिरहाद, तृणमूल ने जारी किया हुमायूं का सनसनीखेज वीडियो

हुमायूं कबीर

Humayun Kabir: तृणमूल कांग्रेस के आरोप पर हुमायूं कबीर ने कहा है कि उनसे किसी ने बात नहीं की है. अगर किसी के पास शक्ति है, तो साबित कीजिए कि उनका भाजपा के साथ कोई वित्तीय समझौता है. अगर नहीं, तो वो तृणमूल के खिलाफ 2000 करोड़ रुपये का मुकदमा दायर करेंगे.

विज्ञापन

Humayun Kabir: कोलकाता: बंगाल विधानसभा के लिए पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल को होना है. मतदान से ठीक पहले तृणमूल कांग्रेस ने ‘आम जनता उन्नयन पार्टी’ के नेता हुमायूं कबीर का एक वीडियो जारी किया है. इस सनसनीखेज वीडियो में हुमायूं एक व्यक्ति से बात करते हुए दिख रहे हैं, लेकिन कोई अन्य व्यक्ति नजर नहीं आ रहा है. हालांकि प्रभात खबर इस वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है, लेकिन वीडियो में यह सुना जा सकता है कि उस व्यक्ति और हुमायूं के बीच 1000 करोड़ टका के सौदे पर चर्चा हो रही है.

तृणमूल ने जारी किया वीडियो

तृणमूल के तीन नेताओं – कुणाल घोष, फिरहाद हकीम और अरूप बिश्वास ने पत्रकारों के सामने वीडियो चलाकर आरोप लगाया है कि बंगाल में मुस्लिम वोटों का सौदा किया गया है. वीडियो हुमायूं कबीर को यह कहते सुना जा सकता है- अल्पसंख्यकों को मूर्ख बनाना बहुत आसान है. वह कह रहे हैं- मुझे यह जानने की ज़रूरत नहीं है कि बाबर ने क्या किया. पूरे देश के मुसलमान मेरे साथ हैं, यही मेरा इरादा है. तृणमूल नेतृत्व ने इस वीडियो पर कड़ी नाराजगी जताई है. फिरहाद हकीम ने कहा- धर्म को भाजपा को पैसों के बदले बेचा जा रहा है. यह पाप है. यह अन्याय है. यह कहते हुए वे लगभग भावुक हो गए.

हुमायूं ने लिये भाजपा नेता का नाम

इसी बीच, वीडियो में हुमायूं को भाजपा नेताओं के नाम लेते हुए सुना जा सकता है, जिसे फिरहाद और कुणाल ने साजिश बताया है. वीडियो में हुमायूं को यह कहते हुए सुना जा सकता है- शुभेंदु अधिकारी ने मुझसे कहा था कि वह मुझे दिल्ली ले जाएंगे और बंगाल के चुनाव प्रमुख से मिलवाएंगे. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि वह मेरे बारे में प्रधानमंत्री कार्यालय से बात करेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय ने मुझे अपने साथ रहने के लिए भी कहा. वीडियो में उन्हें असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिश्वा सरमा का नाम लेते हुए भी सुना जा सकता है.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पीएमओ का सौदेबाजी में हाथ

कुणाल घोष ने कहा- हम हुमायूं द्वारा नामजद लोगों की जांच की मांग कर रहे हैं. इस करोड़ों रुपये के सौदे के पीछे पीएमओ का कौन सा अधिकारी है. हुमायूं से पूछताछ होनी चाहिए. फिरहाद हकीम ने कहा- हुमायूं ने धर्म बेचकर गुनाह किया है. मैं इसे कैसे बयान करूं. इसे बेईमानी कहना भी कम होगा. वह साजिश रच रहा है. ओवैसी, आप भी इसी मुसीबत में फंस गए हैं. भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी ने मिलीभगत के आरोपों को खारिज करते हुए कहा- मंदिरों और मस्जिदों को लेकर हमारा कोई विवाद नहीं है. हमने सिर्फ इतना कहा है कि बाबर का नाम नहीं लिखा जा सकता.

Also Read: बंगाल में हुमायूं कबीर को लगा ‘1000 करोड़’ का झटका, औवेशी ने तोड़ा गठबंधन

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola