रस्सी बनाने वाले कारखाने में लगी आग

डोमजूर थाना अंतर्गत जूट से रस्सी बनाने वाले एक कारखाने में भयावह आग लग गयी.अग्निकांड में पूरा कारखाना जलकर राख हो गया.
संवाददाता, हावड़ा.
डोमजूर थाना अंतर्गत जूट से रस्सी बनाने वाले एक कारखाने में भयावह आग लग गयी.अग्निकांड में पूरा कारखाना जलकर राख हो गया. हालांकि, किसी के आहत होने की खबर नहीं है.
आग की खबर मिलते ही दमकल के सात इंजन मौके पर पहुंचे और चार घंटे की कोशिश के बाद आग पर काबू पाया. जानकारी के अनुसार, 6000 वर्ग फीट में फैले इस कारखाने में जूट से रस्सी बनाया जाता है. रविवार सुबह 10 बजे कारखाने में आग लग गयी. इस समय कारखाने में काम चल रहा है. श्रमिकों ने पहले आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन कारखाने में केमिकल होने के कारण आग ने तुरंत विकराल रूप धारण कर लिया. एक-एक कर दमकल के सात इंजन मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का काम शुरू किया. शाम तीन बजे आग पर पूरी तरह काबू पाया गया. आग कैसे लगी, इसका खुलासा नहीं हुआ है. दमकल विभाग ने बताया कि शाॅर्ट सर्किट से आग नहीं लगी है. आग के कारणों का पता लगाया जा रहा है. दमकल विभाग ने कारखाने को सील कर दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




