नकली लॉटरी टिकट बेचने वाला अरेस्ट

Updated:
विज्ञापन
नकली लॉटरी टिकट बेचने वाला अरेस्ट

नकली लॉटरी टिकट बेचने के आरोप में पांडुआ पुलिस ने दीघा निवासी सिद्धार्थ मंडल को मंगलवार की सुबह पांडुआ स्टेशन के पास टोटो स्टैंड से गिरफ्तार किया.

विज्ञापन

हुगली. नकली लॉटरी टिकट बेचने के आरोप में पांडुआ पुलिस ने दीघा निवासी सिद्धार्थ मंडल को मंगलवार की सुबह पांडुआ स्टेशन के पास टोटो स्टैंड से गिरफ्तार किया. दरअसल, पांडुआ के दरजीपाड़ा निवासी गौरांग बैरागी ने 12 और 13 जुलाई को सिद्धार्थ से टिकट खरीदे थे, लेकिन स्कैन करने पर कोई वैध जानकारी नहीं मिली. शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी को धर-दबोचा. पुलिस पता लगा रही है कि वह टिकट कहां से लाता था, कहां रह रहा था और क्या इस मामले में कोई गिरोह शामिल है. पुलिस ने उसे चुंचुड़ा अदालत में पेश कर 14 दिनों की पुलिस हिरासत में लिया. हुगली ग्रामीण पुलिस के डीएसपी (क्राइम) अभिजीत सिन्हा महापात्र ने बताया कि मामले की जांच जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akhilesh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola