ओलिंपियाड में विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

छात्रों और अभिभावकों के लिए वार्षिक क्रीड़ोत्सव ‘एमसीकेवी ओलिंपियाड 2024’ का आयोजन किया
हावड़ा. शिक्षण संस्थान एमसी केजरीवाल विद्यापीठ ने अपने छात्रों और अभिभावकों के लिए वार्षिक क्रीड़ोत्सव ‘एमसीकेवी ओलिंपियाड 2024’ का आयोजन किया. विविधताओं से भरा यह कार्यक्रम 14 दिसंबर, 2024 को घुसुड़ी स्थित एचआइटी स्पोर्ट्स मैदान में आयोजित हुआ. मुख्य अतिथि के रूप में एडवोकेट आकाश गांगुली तथा टाटा कंसल्टेंसी के ऑपरेशनल हेड ऋषभ वर्मा आमंत्रित थे. दोनों ही सम्मानित अतिथि एमसीकेवी के भूतपूर्व छात्र हैं. कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के चेयरमैन किशन कुमार केजरीवाल, डायरेक्टर नीलकंठ गुप्ता, सीईओ पार्थसारथी चक्रवर्ती, ट्रस्टी अभय केजरीवाल, प्रधानाचार्य शर्मिली वंद्योपाध्याय की उपस्थिति में अतिथियों के स्वागत और अभिनंदन के साथ हुआ. तत्पश्चात विद्यालय की प्रधानाचार्य ने अपने वक्तव्य में विद्यालय के निरंतर विकास और उन्नति के लिए अनुशासन पर बल देते हुए अभिभावकों को उनकी सक्रिय भूमिका के लिए आह्वान किया. मशाल जलाना खेल दिवस की पारंपरिक शुरुआत का प्रतीक है. मशाल की रोशनी ने छात्रों में उत्साह और सही खेल भावना के बीज बोने तथा हर एक खिलाड़ी के हृदय में जुनून और सही प्रतिस्पर्धा की भावना को संप्रेषित किया. चारों सदनों एनसीसी तथा स्काउट के सदस्यों ने सारे जहां से अच्छा बैंड की धुन के साथ ताल से ताल मिलाते हुए परेड का एक अद्भुत नज़ारा पेश किया. विद्यालय-गान के पश्चात इस खेलकूद प्रतियोगिता के आरंभ की औपचारिक घोषणा हुई. प्रथम चरण में नर्सरी, केजी और कक्षा एक के बच्चों ने फैंसी वाक के ज़रिये एक अद्भुत समा बांधा और साथ ही विभिन्न खेल में भगीदारी कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. इस पूरे कार्यक्रम की सबसे अहम बात यह थी कि लगभग सभी आयु वर्ग के छात्रों को अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन का अवसर प्रदान किया गया, ताकि खेलकूद के प्रति उनमें रुचि जागृत हो, उन्हें प्रोत्साहन मिले, जिससे कालांतर में वे शारीरिक विकास में खेलकूद की भूमिका को समझ सकें. मुख्य अतिथियों ने पूरे आयोजन की खुलकर तारीफ़ की, विद्यार्थियों के जज़्बे और शिक्षकों के योगदान की सराहना की तथा उन्हें आमंत्रित करने के लिए विद्यालय के प्रति आभार प्रकट किया. विद्यालय के प्रधानाध्यापक बिश्वजीत मजूमदार ने धन्यवाद ज्ञापन किया. अंत में रिट्रीट मार्चपास्ट और राष्ट्र गान के साथ ही एमसीकेवी ओलिंपियाड 2024 का भव्य समापन हुआ.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




