हॉकर हटाने के दौरान हंगामा करने के आरोप में आठ गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
हॉकर हटाने के दौरान हंगामा करने के आरोप में आठ गिरफ्तार

निगमकर्मियों को काम में बाधा डालने का आरोप

विज्ञापन

निगमकर्मियों को काम में बाधा डालने का आरोप

सभी आरोपियों को 19 जून तक न्यायिक हिरासत

कोलकाता. हेयर स्ट्रीट थाना क्षेत्र के नेताजी सुभाष रोड पर अवैध तरीके से बैठे हॉकरों को हटाने के दौरान कुछ शरारती तत्वों ने नगर निगम कर्मियों के काम में बाधा दिया, जिससे उस समय इलाके में अफरातफरी की स्थिति व्याप्त हो गयी. इस घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार किया है. घटना शनिवार रात की है. रविवार को गिरफ्तार आरोपियों को बैंकशाल कोर्ट में पेश किया गया. इस दौरान सरकारी वकील ने कहा कि इन्होंने सरकारी कर्मियों के काम में बाधा डाली है. नगर निगम कर्मियों ने पुलिस की मदद से वहां अवैध तरीके से बैठे हॉकरों को हटाने का अभियान चलाया था. इसके कारण सभी को न्यायिक हिरासत में भेजा जाये. कोर्ट ने गिरफ्तार आरोपियों को 19 जून तक न्यायिक हिरासत में रखने का आदेश दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sandip Tiwari

लेखक के बारे में

By Sandip Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola